{"_id":"5f72169c8ebc3e9bb15ee9ff","slug":"register-of-promising-students-to-be-made-in-council-schools-mau-news-vns549894171","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालयों में होनहार छात्रों का बनेगा रजिस्टर:","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालयों में होनहार छात्रों का बनेगा रजिस्टर:
विज्ञापन
मऊ। बेसिक शिक्षा विभाग से संबद्ध परिषदीय विद्यालयों से उत्तीर्ण होनहार छात्रों के लिए विद्यालयों में रजिस्टर बनेगा। नवाचार के तहत परिषदीय विद्यालयों से पढ़ाई कर चुके होनहार छात्रों के रिकार्ड को खंगाला जा रहा है। जिसमें पढ़ा छात्र आज कहीं अफसर या किसी अन्य प्रतिष्ठित पद पर आसीन है। स्कूल के इस भूतपूर्व छात्र का नाम रजिस्टर में दर्ज होगा। विद्यालय की तरफ से आयोजित समारोह मेें मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित किया जाएगा। विभाग की मंशा है कि इससे छात्रों को सकारात्मक संदेश मिलेगा, साथ ही उस स्कूल का नाम होगा।
जिले में 1060 प्राथमिक तथा 442 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। अधिकांश परिषदीय विद्यालयों में निजी स्कूलों की तरह आधुनिक संसाधन बहाल नहीं हो सका है। सरकारी विद्यालयों को निजी स्कूलों के समकक्ष खड़ा करने के लिए विभाग की तरफ से कवायद तेज हो गई है। विभागीय अधिकारियों ने नवाचार के तहत प्रत्येक विद्यालयों में एक रजिस्टर बनेेगा। जिसमें विद्यालयों से पढ़ाई कर चुके छात्रों के रिकार्ड को खंगाला जाएगा। इस दौरान यदि कोई छात्र अधिकारी, इंजीनियर, डाक्टर या प्रतिष्ठित पद पर आसीन होनहारों का नाम रजिस्टर में दर्ज होगा। विद्यालय की तरफ से आयोजित होने वाले समारोहो में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया जाएगा। इस दौरान उनसे विद्यालय के विकास के लिए आर्थिक मदद करने की पेशकश की जाएगी। समारोह के दौरान विद्यालय से पढ़े छात्रों के उच्च पदों पर पहुंचने की बात पता चलने पर विद्यालय का गौरव बढेगा। साथ ही छात्र भी कड़ी मेहनत करने के प्रति प्रोत्साहित होंगे। विभाग की तरफ से शुरू किए गए नवाचार को प्रधानाध्यापकों ने बेहतर ढंग से क्रियान्वयन किया तो विद्यालयों में सकारात्मक माहौल बनेगा। इस बाबत नगर शिक्षा अधिकारी अशोक गौतम का कहना है कि नवाचार के तहत परिषदीय विद्यालयों से उत्तीर्ण होनहार छात्रों के लिए विद्यालयों में रजिस्टर बनाने के लिए प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है।