फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Record will be kept of children of Anganwadi Bal Vatika

आंगनबाड़ी बाल वाटिका के बच्चों का रखा जाएगा रिकॉर्ड

Wed, 17 Aug 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Record will be kept of children of Anganwadi Bal Vatika
मऊ। जिले में परिषदीय विद्यालयों के परिसरों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों की बाल वाटिका में पढ़ रहे बच्चों का भी रिकॉर्ड रखा जाएगा। इसके लिए शासन ने जिले के सभी परिषदीय प्रधानाध्यापकों को बच्चों का ब्योरा प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज करने का फरमान जारी किया है। शासन के इस आदेश पर अमल करने के लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में 1269 आंगनबाड़ी केंद्रों में लगभग 20 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। इन आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल वाटिकाएं भी चल रही हैं। निपुण भारत मिशन के तहत इस बार विशेष शिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। इसी क्रम में ऐसे परिषदीय विद्यालय जहां आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, वहां बाल वाटिका में नामांकित पांच से छह आयुवर्ग के बच्चों का नामांकन प्रधानाध्यापक प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज करेंगे। यह कार्य 15 सितंबर तक पूरा करना होगा। ऐसे में इन बच्चों का भविष्य में कक्षा एक में दाखिला दिलाने में मदद मिलेगी। अभी बाल वाटिका में पढ़ रहे बच्चों का ब्योरा न होने से उनका कक्षा एक में प्रवेश कराने में दिक्कतें आ रही हैं। विभाग को भी पता रहेगा कि कक्षा एक में कितने बच्चों का दाखिला होना है और उस हिसाब से इंतजाम करने में आसानी होगी। शासन का आदेश मिलने के बाद विभाग की तरफ से तैयारी शुरू हो गई है। बीएसए डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सभी परिषदीय प्रधानाध्यापकों को बच्चों का ब्योरा प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज करने के आदेश का क्रियान्वयन कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों का पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed