फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ration distribution anger burst on the rigging, performance

राशन वितरण में धांधली पर फूटा गुस्सा, प्रदर्शन

Wed, 31 Aug 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 31 Aug 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के  काछीकला गांव में कोटेदार द्वारा अनाज वितरण में  धांधली करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर  नारेबाजी किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकारी कोटे की दूकान से गरीबों को खाद्यान्न, किराेसन आदि नहीं मिल पा रहा है। कोटेदार विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से कालाबाजारी कर रहा है।
विज्ञापन


जबकि कोटेदार  सार्वजानिक वितरण प्रणाली के तहत मिटटी तेल ,गेहूं ,चावल ,चीनी ,आदि का उठान  किया जा रहा है।चीनी का वितरण नहीं के  बराबर है। पात्र गृहस्थीकार्डधारकों द्वारा खाद्यान्न वितरण करने की मांग करने पर कोटेदार द्वारा डांटकर भगा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र देने के बाद भी मामले का निस्तारण नहीं किया जा सका है। प्रदर्शनकारियों का यह भी कहना था कि मामले की अविलंब जांच नहीं कराई गई तो हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में आशुतोष राय, दिव्यनंदु राय  ,दिव्यांशु ,जयनारायण राय,  जय प्रकाश, रामकरण चौहान ,महेंद्र  चौहान जियुत फुलेश्वरी ,कमलावती ,विमला ,सविता पूनम ,बादामी ,सुरसतिया आदि ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed