फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ration card consumers are not getting the benefit of portability scheme

राशन कार्ड उपभोक्ताओं को पोर्टबिलिटी योजना का नहीं मिल रहा लाभ

Fri, 07 Oct 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Ration card consumers are not getting the benefit of portability scheme
मुहम्मदाबाद गोहना। राशन कार्ड धारकों को सुलभ और त्वरित सुविधा दिलाने के लिहाज से खाद एवं रसद विभाग द्वारा पोर्टेबिलिटी योजना शुभारंभ किया गया। लेकिन इस पर अमल न होने से इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ कार्ड धारकों को नहीं मिल पा रहा है। सरकारी गल्ला के दुकानदारों द्वारा उपभोक्ताओं का उत्पीड़न रोकने और राशन वितरण में किसी भी प्रकार की दिक्कत आने पर राशन कार्ड धारक अपने सुविधानुसार किसी अन्य दुकान से राशन ले सकता है । इस उद्देश्य से इस योजना को लागू किया गया है लेकिन इसका लाभ लेने के लिए कई राशन कार्ड धारक कोटेदार से लेकर आपूर्ति कार्यालय तक चक्कर काट रहे हैं परंतु उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। इससे उपभोक्ताओं को राशन लेने के लिए सरकारी दुकानदारों का तरह तरह का उत्पीड़न सहने को मजबूर हैं। ग्रामीण इलाके में रहने वाले राशन कार्ड धारकों को दूर स्थित सरकारी दुकान जाना पड़ता है। इस समस्या से से छुटकारा दिलाने के लिए सरकार ने उक्त योजना को संचालित कराया। जिस से कार्ड धारक किसी भी कोटेदार से अपना राशन ले सकते हैं। यही नहीं कोटेदार की मनमानी भी रोकी जा सकती है । कई गावों में आपसी विवाद के चलते कोटेदार कार्ड धारकों को गल्ला देने के लिए खूब दौड़ाते हैं। पात्रों को सहुलयतें देने एवं दुकानदारों की मनमानी समाप्त करने के लिए पोर्टेबिलिटी योजना को विभाग ने लागू किया है। परंतु इस योजना का लाभ मुहम्मदाबाद गोहाना तहसील के किसी भी गांव में देखने को नहीं मिल रहा है। कार्डधारक का कहना है कि सरकार का फरमान सिर्फ हवा हवाई साबित हो रहा है। इस संबंध में अन्नुपार के शिव बचन यादव, देवसीपुर के सुमिरन, बरईपुर की तेतरी देवी, रेशमी आदि का कहना है कि कई बार समस्या के चलते वह अन्य दुकानों के दुकानदारों के पास राशन लेने गए लेकिन उसने राशन देने से इनकार कर दिया। सरकारी दुकानदार अपने मनमाने तरीके से खाद्यान्न वितरण करते हैं और इस खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है। पूर्ति निरीक्षक मुहम्मदाबाद गोहना आनंद यादव ने बताया कि राशन कार्ड पोर्टबिलिटी योजना चालू है कोई भी उपभोक्ता चाहे वह जिस गांव का निवासी हो किसी भी कोटेदार के यहां से राशन ले सकता है। अभी इक्का-दुक्का लोग अपना कार्ड पोर्टबिलिटी करा रहे हैं जिससे कि बचे खाद्यान्न का चालान भरने में कुछ समस्या उत्पन्न हो रही है। किसी भी कोटेदार द्वारा कार्ड धारकों को राशन देने में हीला हवाली या लापरवाही बरत रहा है तो तत्काल पूर्ति निरीक्षक कार्यालय आकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed