फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rath Yatra will lead to the development of religious social and political awareness in the society

रथयात्रा से होगा समाज में धार्मिक सामाजिक और राजनीतिक जन जागरण का विकास

Sun, 01 Aug 2021 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Rath Yatra will lead to the development of religious social and political awareness in the society
मऊ। अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा की बैठक रविवार को सहादतपुरा स्थित ब्रह्मस्थान स्थित मध्यदेशीय अतिथि भवन के सभागार में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए सभा के युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मद्धेशिया ने कहा कि धार्मिक व सामाजिक और राजनीतिक चेतना के लिए मद्धेशिया वैश्य समाज संत गणिनाथ महाराज के प्राकट्य स्थल बिहार के वैशाली जिले की पलवैया धाम से एक विशाल रैली निकालेगा। जो आगामी चार सितंबर से प्रारंभ होकर पूरे 26 जिलों में जन जागरण करते हुए मऊ जनपद में आकर दो अक्तूबर को एक सम्मेलन के रूप में परिवर्तित होकर समाप्त होगा। कहा कि जब जब युवा समाज जागृत होता है तभी समाज को नई दिशा मिलती है और उसकी दशा बदलती है। इसी उद्देश्य से यह रथ यात्रा रैली के रूप में बिहार के पलवैया धाम से चलेगी जो पूरे उत्तर प्रदेश की परिक्रमा करते हुए मऊ तक पहुंचेगी। इसी क्रम में सभा के प्रदेश अध्यक्ष व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अश्वनी कुमार ने कहा कि इस रथयात्रा से समाज में धार्मिक सामाजिक और राजनीतिक जन जागरण का विकास व उत्थान होगा। जिससे निश्चित रूप से मध्यदेशीय वैश्य समाज विकास के पथ पर अग्रसर होगा। इसके पूर्व कार्यक्रम में सर्वप्रथम कुल गुरु सत गणिनाथ महाराज, बाबा सरजू दास जी महाराज तथा बाबा पलटू दास के चित्र पर सभा के राष्ट्रीय संरक्षक पारसनाथ गुप्ता राम दास गुप्ता आदि ने पुष्प जला कर पूजन अर्चन किया। सभी आगंतुकों का स्वागत अभिनंदन नगर अध्यक्ष डॉ. राम गोपाल गुप्ता ने किया। कार्यक्रम को निचलौल चेयरमैंन विश्वनाथ गुप्ता, अमिला चेयर मैन प्रतिनिधि अजय गुप्ता, मधुबन पंचायत प्रतिनिधि शंकर प्रसाद मद्धेशिया, विनोद मद्धेशिया, मनोज मद्धेशिया, दीनबंधु मद्धेशिया आदि ने संबोधित किया।अध्यक्षता बेल्थरारोड चेयरमैन दिनेश कुमार मद्धेशिया तथा संचालन जिला महामंत्री वेद प्रकाश आर्य व युवा प्रदेश महामंत्री अभिषेक मद्धेशिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed