फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ratanpura, Doighat CHC becomes Kovid Center

राहत: जिले के दो सीएचसी पर शुरू होगा कोविड मरीजों का उपचार

Tue, 11 May 2021 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Ratanpura, Doighat CHC becomes Kovid Center
मऊ। ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने रतनपुरा और दोहरीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को डेडिकेटेड कोविड सेंटर के रूप में तब्दील किया है। इन दोनों सीएचसी में पांच-पांच ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर भेजे गए हैं। दोनों अस्पतालों में ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर इंस्टाल होते ही मरीजों का इलाज शुरू कर दिया जाएगा। इससे दोनों क्षेत्रों के कोरोना मरीजों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने सीएचसी रतनपुरा और दोहरीघाट को कोविड अस्पताल के रूप में तब्दील कर कोविड मरीजों का उपचार का निर्णय लिया था। इसके तहत गत दिनों दस ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर मिले। दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को पांच-पांच भेज कॉन्सेंट्रेटर दिए गए हैं। रतनपुरा : स्थानीय सीएचसी में पांच कॉन्सेंट्रेटर सोमवार की शाम को पहुंच चुके हैं। अस्पताल के प्रभारी डॉ. हंसराज सोनी ने बताया कि कोरोना मरीजों के उपचार के लिए एक हाल को कोविड वार्ड में तब्दील किया गया है। इस वार्ड में पांच कोरोना मरीज भर्ती किए जा सकेेंगे। यहां ऐसे मरीजों को भर्ती किया जाएगा जिनका आक्सीजन लेबल 90 से 93 के बीच होगा। ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर इंस्टाल होते ही इलाज शुरू कर दिया जाएगा। कुसुम्हा : दोहरीघाट सीएचसी में पांच कॉन्सेंट्रेटर पहुंच चुके हैं। कोविड वार्ड बनाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed