फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   'Rasool's Aad Mehra Mehbu' from Mungra Area

‘रसूल की आमद मरहबा’ से गूंजे इलाके

Wed, 21 Nov 2018 10:56 PM IST
mau
mau Updated Wed, 21 Nov 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
'Rasool's Aad Mehra Mehbu' from Mungra Area
घोसी में बुधवार को जश्न ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस-ए-मुहम्मदी में शामिल अकीदतमंद। - फोटो : mau
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) धूम से मनाया गया। इस दौरान कई स्थानों पर निकले ‘जुलूस-ए-मुहम्मदी’ में खासी संख्या में मुसलमान शामिल हुए। रास्ते भर ‘रसूल की आमद मरहबा’ से इलाके गूंजते रहे। वहीं आयोजित तकरीरों में उलेमा ने पैगंबरे इस्लाम हजरत मुहम्मद की जिंदगी पर रोशनी डाली और मुसलमानों से उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। जबकि बच्चों ने नबी की शान में नाते पाक का नजराना पेश किया। बाद में हुई दुआख्वानी में मुल्क में अमन चैन और खुशहाली की दुआएं की गईं।
विज्ञापन


ईद मिलादुन्नबी पर बुधवार को मुस्लिम बस्तियों में खासा उत्साह नजर आया। लोगों ने एक दूसरे को पैगंबर हजरत मुहम्मद के यौमे पैदाइश की मुबारकबाद दी। घरों में पकवान बनाए गए। साथ ही गरीबों को खाना खिला कर दान दिया गया।  नगर के मुंशीपुरा क्षेत्र में सेल टैक्स गली से मुस्लिम बंधुओं ने कड़ी सुरक्षा के बीच जुलूस निकाला। इसमें अंजुमनें शामिल हुई। जो नात और कलाम पेश करते हुए चल रहें थे। साथ ही देर शाम जलसे का आयोजन किया।  उधर, मंगलवार की देर शाम नगर के सदर चौक पर अंजुमन ईद मिलादुन्नबी की ओर से आयोजित जलसे में मौलाना जमीरुहसन ने कहा कि पैगंबरे इस्लाम हजरत मुहम्मद ने दुनिया को इंसानियत का पैगाम दिया। हमें भी चाहिए कि हम उनकी सुन्नतों पर अमल करें और आपसी भाईचारा पैदा करें। कहा कि मुस्लिम धर्म शांति का संदेश देता है। इसी संदेश को हम सब को सारी दुनिया में फैलाना है।
विज्ञापन


उन्होंने मुसलमानों का आह़्वान किया वह हजरत मुहम्मद के बताए रास्ते पर चलें। कहा हिंदुस्तान का मुसलमान देश से मोहब्बत करता है। देश के साथ गद्दारी करने वाला सच्चा मुसलमान नहीं हो सकता है। कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी मकसूद खान ने कहा कि हजरत मुहम्मद इस्लाम धर्म ही नहीं, बल्कि हर जाति और देश दुनिया के पैगंबर हैं। इस अवसर पर मौलाना इफ्तेखार मास्टर असद नोमानी, रामलीला कमेटी के मंयक मद्धेशिया, संजय वर्मा पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी सहित पुलिस विभाग के अधिकारियों तथा प्रबुद्ध लोगों को सम्मानित किया गया। इस दौरान फहीम खान, इब्राहिम खान, महमूद खान, तैयब खान रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed