फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rare manuscripts more than 100 years old found in National Manuscript Survey

Mau News: राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण में मिलीं 100 वर्षों से अधिक पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियां

Sun, 19 Apr 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Rare manuscripts more than 100 years old found in National Manuscript Survey
ज्ञान भारतम् मिशन के तहत राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत जमालपुर हलधरपुर रेलवे स्टे
ज्ञान भारतम् मिशन के तहत चल रहे राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान में शनिवार को कई दुर्लभ पांडुलिपियां मिलीं, जो 100 वर्षों से अधिक पुरानी हैं। इन पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 75 वर्ष से अधिक पुरानी पांडुलिपियों को सूचीबद्ध किया जाएगा। ज्ञान भारतम् मिशन के एप पर प्राचीन पांडुलिपियों, ताड़पत्र, दुर्लभ अभिलेखों एवं ग्रंथों का डिजिटलीकरण किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन

सर्वेक्षण के क्रम में शनिवार को ज्ञानोदय संस्कृत महाविद्यालय कमलसागर के प्रधानाचार्य डॉ. विद्याभूषण मिश्रा और आचार्य बापू नंदन मिश्रा के सर्वेक्षण में दुर्लभ पांडुलिपियां प्राप्त हुईं, जो 100 वर्षों से अधिक पुरानी हैं। ये पांडुलिपियां जमालपुर हलधरपुर रेलवे स्टेशन स्थित श्री रमा बैकुंठ नाथ जी के प्राचीन मंदिर से प्राप्त हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पांडुलिपियां मंदिर के निर्माणकर्ता श्री बैकुंठ नाथ आचार्य ब्रह्मचारी के हाथों से लिखित हैं। वर्तमान में इनका संरक्षण देवेंद्र नाथ उपाध्याय और उनके पुत्र रामचंद्र उपाध्याय द्वारा किया जा रहा है।
ये पांडुलिपियां मुख्य रूप से रामायण और भागवत से संबंधित हैं। देवेंद्र नाथ उपाध्याय ने बताया कि आचार्य ब्रह्मचारी लगभग 10 भाषाओं के जानकार थे और यह पांडुलिपियां उनके ही हाथों से लिखी गई हैं।

आचार्य बापू नंदन मिश्रा ने बताया कि सरकार की ओर से इन पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण किया जाएगा, जबकि इनका स्वामित्व उनके मूल स्वामियों के पास ही सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed