फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   raped teacher

पति के दोस्त ने किया अध्यापिका से दुष्कर्म

Thu, 18 Feb 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
raped teacher
मऊ। कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी और सरायलखंसी थाने के बकवल में किराए के मकान में रहने वाली एक सहायक शिक्षिका के साथ उसके पति के दोस्त ने दुष्कर्म किया। आरोपी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हो गया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति के मित्र ने स्नान करने के दौरान उसकी वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता था। साथ ही वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ आरोपी पिछले सात माह से दुष्कर्म कर रहा था। इतना ही नहीं शिक्षिका को धमकाकर आरोपी उसके एटीएम से रुपये भी निकलवार कर कई बार शापिंग भी किया। आरोपी की हरकतों से आजिज होकर शिक्षिका ने बीते 15 फरवरी को सरायलखंसी थाने में तहरीर दी। इस आधार पर पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में अध्यापिका ने पुलिस को बताया कि सरकारी स्कूल में सहायक अध्यापिका है। वह बकवल में अपने बच्चों और पति के साथ किराए के मकान में रहती है। उसके पति का दोस्त उसके गांव पर आता जाता था। इसके चलते वह बकवल वाले किराए के मकान पर भी आने जाने लगा। इस दौरान जून 2020 में स्नान करने के दौरान आरोपी ने उसका वीडियो बना लिया। 24 जून को आरोपी ने अध्यापिका के मोबाइल पर फोन किया कि वह तत्काल कमरे पर बुलाया, इस दौरान पीड़िता डाक्टर के पास गई थी। जब शिक्षिका कमरे पर पहुंची तो आरोपी ने उसे धमकी दिया और ब्लैकमेल कर उसके साथ दुर्ष्कम किया। आरोपी की हरकतों से आजिज होकर शिक्षिका ने पूरी घटना से पति को अवगत कराया। इस पर पति ने 15 फरवरी को सरायलखंसी थाने पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा। थानाध्यक्ष सरायलखंसी राम सिंह ने बताया कि आरोपी कमलेश यादव को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed