फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   raped on the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म

Sat, 13 Aug 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
raped on the pretext of marriage
मुहम्मदाबाद गोहना। चार सालों से शादी का झांसा देकर वह किशोरी का शारीरिक शोषण करता रहा। शादी को कहा तो इंकार कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी छोर पर स्थित एक गांव की रहने वाली युवती ने एक युवक पर चार साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि फेसबुक के जरिए युवक ने उससे दोस्ती की। शादी का वादा कर शारीरिक शोषण करता रहा। घटना के समय किशोरी 15 साल की थी। पीड़ित का कहना है कि कुछ माह पूर्व जब उसने युवक से निकाह की बात की तो वह टाल मटोल करने लगा। दबाव बनाया तो युवक ने 27 जुलाई को शादी करने से इंकार कर दिया। धमकी भी दी कि यदि किसी से चर्चा की तो अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जाएगी। किशोरी ने ने आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र निवासी उक्त युवक समेत उसकी मां, बहन, भाभी, और चाचा के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। कोतवाल शैलेश सिंह ने बताया कि मामला लगभग चार-पांच साल पुराना है। आरोपी के परिवार के सदस्यों को बुलाया गया है जांच करने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed