{"_id":"60c4f8738ebc3ec5a674f333","slug":"rape-case-against-youth-arrested-mau-news-vns594498010","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा, गिरफ्तार
विज्ञापन
चिरैयाकोट (मऊ)। थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग का पड़ोस के गांव के एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर पिछले एक साल से शारीरिक शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी जब गर्भवती हो गई तो बाद में युवक ने शादी से इनकार कर दिया। किशोरी अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शुक्रवार को युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया जबकि किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
नाबालिग पड़ोस के गांव की छात्रा है। विद्यालय आते जाते समय एक युवक से उसका एक वर्ष पूर्व से प्रेम संबंध हो गया था। युवक, उसे शादी करने का वादा करके उसका शारीरिक शोषण करता रहा। लेकिन जब किशोरी तीन माह की गर्भवती हो गई तो युवक उसका गर्भपात कराने पर जोर देने लगा, जिससे किशोरी इनकार करती रही।
शुक्रवार को युवक ने शादी करने से स्पष्ट इनकार कर दिया। किशोरी ने शुक्रवार की शाम अपने परिजनो के साथ थाना पहुंचकर युवक के खिलाफ तहरीर देकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराई। पुलिस ने दुष्कर्म करने, धमकी देने व पास्को एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज करके आरोपी युवक अवधेश चौहान निवासी पलिया अमीरहा को उसके गांव के सीवान में स्थित एक ट्यूबवेल के कमरे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।