फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ranjana's five goals and Amrita's four goals helped Mirzapur division win.

Mau News: रंजना के पांच, अमृता के चार गोल से जीता मिर्जापुर मंडल

Fri, 07 Nov 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Ranjana's five goals and Amrita's four goals helped Mirzapur division win.
नगर के बलिया मोड़ ​स्थित जिला स्टेडियम में  राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के चौथे दिन मैच  मे
मऊ। नगर के बलिया मोड़ स्थित स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता के चौथे दिन 5 मैच खेले गए।
विज्ञापन

पहला मैच मेरठ मंडल और मुरादाबाद मंडल के बीच खेला गया। मुरादाबाद मंडल ने मुकाबले को 0-3 से जीत लिया। मुरादाबाद की लाविनी तथा तेजिस्वनी ने क्रमशः 2 और 1 गोल किए। दूसरा मैच मिर्जापुर मंडल एवं सहारनपुर मंडल के बीच खेला गया। इसमें मिर्जापुर मंडल ने रंजना एवं अमृता के क्रमश: 5 और 4 गोल की बदौलत मुकाबले को 9-0 जीत लिया।
विज्ञापन

तीसरा मैच लखनऊ मंडल एवं कानपुर मंडल के बीच खेला गया। इसमें स्वाति के एक गोल की बदौलत लखनऊ मंडल ने 1-0 से मुकाबले को जीत लिया। चौथा मैच वाराणसी मंडल एवं मेरठ मंडल के बीच खेला गया। वाराणसी मंडल ने मुकाबले को 1-0 से जीत लिया। वाराणसी की तरफ से रितु कन्नौजिया ने एक गोल किया। पांचवां मैच आगरा मंडल एवं गोरखपुर मंडल के बीच खेला गया। इसमें आगरा मंडल ने 6-0 से जीत दर्ज की। जन्नत ने 3 और रेशमा ने 3 गोल किए। इससे पहले मुख्य अतिथि डाॅ. पीएल गुप्ता और क्रीड़ाधिकारी डीपी सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर मो. आरिफ नजमी, हाजी मुनौवर अली, ओमेन्द्र सिंह, राजीव जायसवाल, अखिलेश खरवार, भूपेंद्र नाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed