{"_id":"59e0fc364f1c1b97678b594a","slug":"rampage-over-the-metering-of-the-electricity-sub-station-s-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि की पैमाइश को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि की पैमाइश को लेकर हंगामा
mau news
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
बिजली उपकेंद्र के जमीन के सीमांकन का विरोध करते मुस्लिमबंधु।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज। वर्षों से विवाद के घेरे में चल रहे विद्युत सब स्टेशन कांछीकाला के जमीन के पैमाइश व चौहद्दी के मामले का पटाक्षेप जिलाधिकारी के निर्देश पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में शुक्रवार को हुआ। पैमाइश के बाद प्रशासन की उपस्थिति में चारों कोनों पर पिलर गड़े जाने का ईदगाह इंतजामिया कमेटी के लोगों ने विरोध किया। साथ ही उपकेंद्र को दूसरे स्थान पर बनने की जिद किए। प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद जब कमेटी अपनी मांग पर अड़ी रही तो कई थानों की फ़ोर्स बुलाकर देर शाम पिलर गाड़ा गया। देर शाम तक दोनों वर्गों के लोग व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इसे लेकर मौके पर काफी तनावपूर्ण स्थिति बनी रही और प्रशासनिक अधिकारी हलाकान रहे।
बता दें की कोपागंज नगर पंचायत व आस पास के गांवों की विद्युत् व्यवस्था को सुधारने के लिए सपा के पूर्व विधायक घोसी सुधाकर सिंह ने 22अगस्त 2015 को कोपागंज विकास खंड के काछीकला गांव में 33 /11 केवी विद्युत उपकेंद्र का प्रस्ताव कर शिलान्यास किया था। विद्युत उपकेंद्र की लागत चार करोड़ पच्चीस लाख रुपया अनुमानित थी। यही नहीं चार महीने में ही उक्त सब स्टेशन को पूर्ण कर चालू किया जाना था लेकिन दो वर्ष बाद भी एक ईट भी नहीं रखी गई और शिलापट्ट भी गायब कर दिया गया। उक्त सब स्टेशन पूरी तरह राजनीति का शिकार हो गया। जबकि विद्युत विभाग उक्त जमीन को बचाने में भी अक्षम्य साबित हो रहा है। सबस्टेशन की जमीन पावर कार्पोरेशन के नाम से दर्ज है। जिसका सबस्टेशन जमीन पर जुलाई 2017 में पावर कार्पोरेशन कंट्रक्शन विभाग द्वारा सारी औपचारिकताएं पूरी करते हुए निर्माण के लिए सामान गिराए गए। लेकिन सामान को चौबीस घंटे के अंदर पुन: हटा लिया गया। तभी से उक्त सबस्टेशन के पैमाइश का मुद्दा चल रहा था। जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार के निर्देश पर पहुंचे उपजिलाधिकारी सदर डॉ. राजेश कुमार, नायब तहसीलदार शशिभूषण पाठक क्षेत्राधिकारी घोसी अरशद जमाल सिद्द्की व कानूनगो देवेंद्र यादव व अन्य राजस्व की टीमों ने पहुंच कर उक्त जमीन की पैमाइश करते हुए पिलर गड़वाना शुरू किया। इस दौरान ईदगाह इंतजामिया कमेटी के मौलवी अफरोज आदि द्वारा विरोध किया जाने लगा। घंटो प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद भी नहीं माने अंत में देर शाम फोर्स की निगेहबानी में मापी और पिलर गाड़ने का कार्य संपन्न हुआ। इस दौरान पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था। इस दौरान भाजपा के जिला महामनरी अखिलेश तिवारी, डा. वीरेंदर गुप्ता, प्रमोद राय, राम केवल साहनी, सूरज शर्मा, सुभाष गुप्ता सहित दूसरे वर्ग के लोग भी अंत तक जमे रहे।