फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ramnayan surrendered in court in a murder case.

Mau News: हत्या के मामले में रामनयन ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

Thu, 02 Jul 2026 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Ramnayan surrendered in court in a murder case.
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के काझा खुर्द गांव में मारपीट के दौरान हुई हत्या के मामले में नामजद रामनयन ने बृहस्पतिवार को सीजेएम न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। सीजेएम डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन

आधा बिस्वा जमीन के विवाद में बीते 27 मार्च को दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों के करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। रामनयन के पिता हरिगोविंद (65) सहित दो लोगों की मौके पर मौत हो गई थी।
विज्ञापन

अगले दिन इलाज के दौरान दूसरे पक्ष के भारत कुमार (17) की भी मौत हो गई थी। मारपीट में रामनयन भी गंभीर रूप से घायल हुआ था और उसका इलाज चल रहा था।
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर 28 मार्च की शाम नंदलाल, देवेंद्र, वकील और लालजी को गिरफ्तार कर लिया था। न्यायालय में पेश करने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी घनश्याम यादव ने बताया कि भारत कुमार की हत्या के मामले में नामजद रामनयन की तलाश की जा रही थी। उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed