फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ramji Singh's funeral

प्रोफेसर रामजी सिंह पंचतत्व में विलीन

Mon, 21 Sep 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Mon, 21 Sep 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Ramji Singh's funeral
 भाजपा नेता प्रो. रामजी सिंह का पार्थिव शरीर सोमवार की अपराह्न पंचतत्व में विलीन हो गया। घाघरा तट के मुुक्तिधाम श्मशान पर उनके ज्येष्ठ पुत्र ओमकार सिंह ने मुखाग्नि दी। शव को मुखाग्नि देते ही वहां उपस्थित लोगों के नेत्र सजल  हो गए।
विज्ञापन



इसके पूर्व स्व. सिंह के शव पर पार्टी नेताओं ने पुष्पचक्र चढ़ाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनके पैतृक गांव अल्लीपुर से जनपद मुख्यालय तक लोगों ने अंतिम यात्रा रथ को गांव-गांव रोककर उनके दर्शन किए।
विज्ञापन



शव यात्रा मुक्तिधाम पर पहुंचने से पहले वहां भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग हजारों की संख्या में पहुंचे गए।  प्रो. सिंह के शव पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने श्रद्धांजलि समर्पित करते हुए कहा कि वे हमारे मार्गदर्शक थे। उनका स्थान कोई भ्ार नहीं सकता। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीराम सिंह चौहान ने कहा कि प्रोफेसर साहब के असामयिक निधन से पार्टी को गहरा आघात लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 पार्टी के साथ ही पूरा जनपद दुख में डूबा है।सभी ने स्व. सिंह के पुत्र भाजपा नेता अरिजीत सिंह और उनके बड़े भाई ओमकार सिंह को सांत्वना दी।


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरखपुर प्रांत के प्रमुख ने उन्हें कर्मयोगी की संज्ञा दी। पार्टी नेता विनोद पांडेय, उपेंद्र दत्त शुक्ल, उपाध्यक्ष दुर्गा राय, शिवकुमार, पूर्व प्रमुख डा. ईश्वर दत्त उपाध्याय, माधुरी सिंह, पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह, भरत सिंह, डा. एचएन पटेल, ऋषिराज मिश्रा, अशोक वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव,  विद्युत प्रकाश यादव, बसपा जिलाध्यक्ष भीम राजभर, पूर्व विधायक अमरेश पांडेय, बसपा नेता हरिश्चंद यादव,  पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गुलाब चंद गुप्त, विनय जायसवाल, संतोष राय, विनय राय, कांग्रेस नेता राष्ट्रकुंवर सिंह, प्रजापित राय, पंकज मिश्रा, पूर्व प्रमुख मनोज राय, मंगरू प्रसाद, बच्ची मौर्य, राम प्रवेश सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।  


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed