फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ramadan gives the message of humanity: Hashim

इंसानियत का पैगाम देता है रमजान : हाशिम

Wed, 05 Apr 2023 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ramadan gives the message of humanity: Hashim
रमजान का मुबारक महीना रहमतों और बरकतों वाला है। यह महीना हमें बुराइयों से दूर रखता है। साथ ही इंसानियत का पैगाम भी देता है। यह बातें क्षेत्र के करीमाबाद निवासी मौलाना हाशिम ने कहीं। बताया कि रमजान में खुद को खुदा की राह में इबादत के लिए लगाना अपनी दुनिया और आखिरत को संवारना है। रमजान प्यार, भाईचारे और इंसानियत का भी पैगाम देता है। इस पाक महीने में अल्लाह अपने बंदों पर रहमतों का खजाना लुटाता है। कहा कि रोजा सब्र का नाम है। हमें रमजान के पाक महीने में एक-दूसरे के साथ मुहब्बत का पैगाम देकर इंसानियत मजबूत करनी चाहिए। रोजा रखें, नमाज पढ़ें, इससे ईमान मजबूत होता है। गरीबों को खाना खिलाकर हम दुआएं हासिल करें। कहा कि रोजे रखने का असल मकसद महज भूख-प्यास बर्दाश्त करना नहीं है। बल्कि रोजे की रूह दरअसल नफ्स पर काबू, अल्लाह के तरीके पर अकीदत और सही राह पर चलने के इरादे पर मुस्तैदी से अमल में बसती हैं। रोजे के दौरान झूठ बोलने, चुगली करने, किसी पर बुरी निगाह डालने एवं हर छोटी से छोटी बुराई से दूर रहना जरूरी है।उन्होंने बताया कि रमजान के महीने में ही अल्लाह तआला ने कुरान शरीफ को नाजिल किया। बताया कि रमजान के महीने को तीन हिस्सों (अशरों) में बांटा गया है। पहले दस दिनों में अल्लाह अपने रोजेदार बंदों पर रहमतों की बारिश करता है। दूसरे 10 दिनों में अल्लाह रोजेदारों के गुनाह माफ करता है और तीसरे 10 दिनों में दोजख की आग से निजात देता है। इसलिए पाक महीने की इन बरकतों, रहमतों को हासिल करने में कोताही न करें। अल्लाह को राजी करें और इबादत में मशगूल रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed