फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   rama lila

मिले चारो भाई, भगवान राम का हुआ राज्याभिषेक

Sat, 12 Oct 2019 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
rama lila
कोपागंज (मऊ)। राम, लक्ष्मण सीता के साथ वनवास काट कर अयोध्या पहुंचे। नगर की सीमा में आने की खबर सुनकर भरत, शत्रुघ्न उनकी आगुवानी के लिए दौड़ पड़े। चारों भाइयों का मिलन हुआ तो अयोध्या में खुशी छा गई। जयकारे लगने लगे। शुक्रवार को नगर के भरत मिलाप और राम राज्याभिषेक की लीला के बाद पूरे सजधज के साथ शहर में शोभायात्रा भी निकाली गई। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

लंकापति रावण का अंत करने के बाद भरत मिलाप के उपरांत प्रभु श्रीराम, भ्राता लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता सीता, हनुमान सहित अयोध्या पहुंचे। जहां अवध की प्रजा सभी का भव्य स्वागत करती है। राजगद्दी पर बड़े भाई प्रभु श्रीराम की चरण पादुका रखकर राज कर रहे भ्राता भरत, भगवान श्रीराम के अयोध्या वापस लौटने पर उन्हें राज-पाट सौंप देते हैं। इसके बाद महल पहुंचने पर माता कौशल्या, सुमित्रा और कैकई, अपने सभी पुत्रों और बहुओं का स्वागत आरती उतार कर करती हैं। इसके बाद गुरु वशिष्ठ के निर्देश पर राम और सीता का मंत्रोच्चार के बीच राज्याभिषेक किया जाता है। राम के राज्याभिषेक होने के साथ ही पूरा रामलीला मैदान भगवान जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन

मीना बाजार में महिलाओं ने की खरीदारी
राम राज्याभिषेक को लेकर ओड़ियाना बाजार में लगे मीना बाजार में खरीदारी को लेकर महिलाओं का हुजूम पूरी रात चलता रहा। जबकि उक्त मीना बाजार में सुरक्षा कर्मियों व महिला पुलिस कर्मियों के अलावा किसी भी युवा व पुरुष को आने जाने की सख्त मनाही थी।पूरे बाजार के चारों तरफ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की रही धूम
कोपागंज। कस्बे में रामराज्याभिषेक को लेकर ओड़ियाना बाजार में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपस्थित हजारों की संख्या में ष व बच्चों ने देर रात तक उक्त कार्यक्रम का आनंद उठाते रहे। वहीं भोजपुरी गायक रमेश भंडारी द्वारा भोजपुरी देवी गीतो को सुनाकर सभी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed