फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rakshabandhan festival celebrated with gaiety

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व

Fri, 12 Aug 2022 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan festival celebrated with gaiety
मऊ। बहन और भाई के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को जिले में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर प्रेम भरा धागा बांध कर पर्व के पवित्र रस्म को निभाया। वहीं भाइयों ने अपनी बहनों को ढेरों उपहार दिए। उल्लेखनीय है कि रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के संबंधों की पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। इस त्यौहार के मौके पर बहन अपने भाई की आरती उतार कर राखी बांधती हैं। इसी राखी के महत्व को समझते हुए भाई भी बहन की रक्षा का शपथ लेता है। साथ ही बहन को उपहार भी देता है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रक्षाबंधन पर्व के मौके पर पूरे दिन राखी बांधने और उपहार भेंट करने का सिलसिला जारी रहा। इस मौके पर सुदूर रहने वाली बहनों के पास पहुंच कर भाइयों ने राखी बंधवाने का रस्म पूरा किया। पर्व के मौके पर रंगबिरंगी और आकर्षक राखियों के बिक्री की भरमार रही। दुूकानों पर सुबह से ही राखियों और मिठाइयों को खरीदनों वालों का तांता लगा रहा। नई डिजाइनों के राखियों के कीमत की परवाह किए बगैर बहनों ने अपने भाइयों के लिए आकर्षक राखियों को खरीदना ही मुनासिब समझा। उधर, कई स्थानों पर पारंपरिक खेलों का भी आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं ने बढ़चढ़ का हिस्सा लिया। बढुआगोदाम : क्षेत्र के उस्मानपुर, खरगजेपुर, भार, रैकवारडीह, कहिनौर समेत विभिन्न गांवों मेें रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। दोहरीघाट : कस्बा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल की छात्राओं ने थाना परिसर में थानाध्यक्ष समेत पुलिस कर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार भाई बहन के स्नेह व प्यार का त्यौहार है। हम लोग आपके रक्षा के साथ-साथ महिलाओं के सशक्तीकरण के प्रति प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने छात्राओं को उपहार देकर उनके सुरक्षा व मान सम्मान के लिए महिला हेल्पलाइन चाइल्ड हेल्पलाइन थाने के सीयूजी का पर्सनल नंबर दिया। इसके अलावा रोडवेजकर्मियों, अस्पताल कर्मियों को भी छात्राओं ने राखी बांधी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed