फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rajnandani in Jalebi race and tug of war and Sonam first in chair race

जलेबी दौड़ और रस्साकसी में राजनंदनी और कुर्सी दौड़ में सोनम प्रथम

Sun, 05 Dec 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Rajnandani in Jalebi race and tug of war and Sonam first in chair race
शिक्षा क्षेत्र घोसी के मानिकपुर असना कॉम्पोजिट विद्यालय में आयोजित ब्लॉक स्तरीय दिव्यांग खेल प? - फोटो : MAU
घोसी (मऊ)। क्षेत्र के मानिकपुर असना स्थित कॉम्पोजिट स्कूल प्रांगण में दिव्यांग दिवस के मौके पर ब्लाक स्तरीय दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें दिव्यांग बच्चों की खेलकूद एवं संगीत के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें प्राथमिक विद्यालय कल्यानपुर, प्राथमिक विद्यालय इटौरा डोरीपुर, प्राथमिक विद्यालय गौरीडीह, प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव, कम्पोजिट विद्यालय मानिकपुर असना आदि विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में समेकित शिक्षा के अंतर्गत पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चे सम्मिलित हुए। जलेबी दौड़ में कांपोजिट विद्यालय मानिकपुर असना की राजनंदनी प्रथम, प्राथमिक विद्यालय गौरीडीह की सोनम द्वितीय रही। कुर्सी दौड़ में प्राथमिकी विद्यालय गौरीडीह की सोनम प्रथम तथा इसी विद्यालय के अजीत द्वितीय रहे। रस्साकसी में टीम राजनंदनी प्रथम रही।
विज्ञापन

सुलेख प्रतियोगिता में कॉम्पोजिट विद्यालय मानिकपुर असना की राजनन्दीय प्रथम तथा प्राथमिक विद्यालय जमीरा की सुमिरन द्वितीय रही। गायन प्रतियोगिता में सुमिरन प्रथम रही। चित्रकला प्रतियोगिता, गायन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीईओ अजब सिंह ने कहा कि दिव्यांग बच्चों में भी प्रतिभा छिपी हुई है। स्थान पाने वाले बच्चों को खण्ड शिक्षा अधिकारी अजब सिंह ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर कंम्पोजिट विद्यालय मानिकपुर असना के अमीरुद्दीन अंसारी, सजंय कुमार सिंह, सुधाकर राय सहित अभिभावकगण मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed