फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rajiv Rai took the responsibility of education of 10 helpless children

राजीव राय ने 10 असहाय बच्चों के पढ़ाई का लिया जिम्मा

Tue, 27 Jul 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Rajiv Rai took the responsibility of education of 10 helpless children
मऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व प्रवक्ता राजीव राय ने जिले के 10 असहाय बच्चों के पढ़ाई का जिम्मा लिया है। पिता के आसमयिक निधन के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहे बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए राजीव राय ने पहल की है। उन्होंने बड़ागांव के बाबूलाल राजभर की सात बच्चों को पढ़ाने की पूरी जिम्मेदारी ली है। बताया कि विगत दिनों बड़ागांव निवासी बाबूलाल की बीमारी के कारण निधन हो गया। मृतक अपने परिवार के एक मात्र कमाऊ सदस्य थे।
विज्ञापन

बाबूलाल के निधन की सूचना मिलते ही उन्होंने बाबूलाल के परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता के साथ खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया। इसी क्रम में राजीव राय ने बड़ागांव निवासी बाबूलाल राजभर के बच्चों ईशा, अवर्तिका, छोटी, प्रिंस, अंशिका, राधा व अंश से मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम पूछा और उनकी पूरी पढाई का खर्च उठाने की बात कही। उन्होंने शेखवलिया निवासी मृतक रामनगीना यादव की असमय मृत्यु के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार की हर संभव मदद का वादा किया। साथ ही मृतक के तीन बच्चे नेहा यादव, निकिता यादव व अंकिता यादव के पढ़ाई का पू रा जिम्मा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed