फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rajiv Rai broke the record of BJP's big victory in Modi wave

Mau News: मोदी लहर में भाजपा की बड़ी जीत का राजीव राय ने तोड़ा रिकॉर्ड

Wed, 05 Jun 2024 02:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Rajiv Rai broke the record of BJP's big victory in Modi wave
मऊ। घोसी चुनाव का परिणाम आशा के अनुरूप ही आया, लेकिन इसके आंकड़ों ने जरूर चौंकाया। सपा गठबंधन के प्रत्याशी राजीव राय ने अपने निकटतम प्रतिद्धंदी एनडीए प्रत्याशी 1,60, 368 वोटों से हराया। जो कि अब तक लोकसभा सीट की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2014 में मोदी लहर में भाजपा प्रत्याशी हरिनारायण राजभर ने बसपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को 1 लाख 46 हजार 15 वोटों से हराकर बड़ी जीत हासिल की थी। 2019 के चुनाव में सपा बसपा गठबंधन के प्रत्याशी अतुल राय ने भाजपा के हरिनरायण राजभर को हराया, लेकिन यह 2014 जीत का रिकॉर्ड नहीं तोड़ नहीं सके, अतुल राय की जीत का आंकड़ा 1 लाख 22 हजार 568 वोटों का था। लेकिन 2024 लोकसभा चुनाव ने इस जीत के आंकड़ों को भी छोटा कर दिया।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन


जनसेवक बन करूंगा कार्य- राजीव राय
मऊ। पहली बार लोकसभा में पहुंचे राजीव राय ने कहा कि जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे जी तोड़ मेहनत की थी। सरकार ने लोगों से जो वादा किया था, उस पर सरकार एक प्रतिशत भी खरा नहीं उतर सकी। घोसी मेरी कर्मभूमि है। यहां के लोगों के लिए हमेशा जनसेवक के रूप में काम करूंगा। लोगों ने जो विश्वास और भरोसा जताया है, उसको कायम रखना है। कार्यकर्ताओं से अपील है कि जिस तरह से आम चुनाव में जीत हासिल हुई है। उसी तरह विधानसभा के अगले चुनाव में भी पार्टी जीत का परचम लहराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------------

कल्पनाथ के सपनों का साकार करेंगे राजीव- डॉ. अरविंद

मऊ। चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए एनडीए प्रत्याशी सुभासपा के डॉ. अरविंद राजभर ने कहा कि उम्मीद है राजीव राय पूर्व सांसद स्व. कल्पनाथ राय के सपनों को साकार करेंगे। उन्होंने राजीव राय को जीत की बधाई दी। कहा कि परिणाम एक प्रत्याशी को ही जीतना था। जनता का जनादेश का सम्मान है। हम जनता के सामने अपनी बात का सही तरीके से रख नहीं सकें। कहा कि घोसी का विकास मेरे और मेरी पार्टी का लक्ष्य है, इसके लिए वह आगे भी काम करते रहेंगे।

--------------------------

जनता के जनादेश का स्वागत - बालकिशुन चौहान

मऊ। घोसी लोकसभा की मतगणना के बाद बसपा के पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान ने कहा कि जनता के जनादेश का स्वागत है। कार्यकर्ताओं के दम पर पूरी मेहनत के साथ चुनावी मैदान में हम लोग थे। आने वाले दिनों में हार की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने राजीव राय को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed