फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rajiv Gandhi was the father of information revolution

सूचना क्रांति के जनक थे राजीव गांधी

Sat, 21 May 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi was the father of information revolution
पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर नगर के बुनकर कालोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर उनके चित्? - फोटो : MAU
मऊ। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी सूचना क्रांति के जनक थे। उन्होंने युवा भारत का सपना सच करने के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया। वह युवा सोच के प्रधानमंत्री थे। यह विचार कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के शहीद दिवस पर कहे। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला कांग्रेस कमेटी के बुनकर कालोनी स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित शहीद दिवस पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी सूचना क्रांति एवं पंचायतीराज के जनक थे। उन्होंने युवा भारत का सपना सच करने के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया। जिलाध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा कि राजीव गांधी विराट युवा सोच के प्रधानमंत्री थे। उन्होंने युवाओं के लिए ऐतिहासिक कार्य किया। युवाओं के अधिकार में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की उनकी सोच युवाओं को आगे लाकर नया भारत का निर्माण करने की थी। शहर अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा ने कहा कि राजीव गांधी ने किसान मजदूर तथा महिला सशक्तीकरण के साथ युवाओं तथा छात्रों के विकास के लिए ऐतिहासिक कदम उठाते हुए उनके सपनों का भारत बनाने में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में जिला महासचिव मधुसूदन त्रिपाठी, नजीर अहमद, ओमप्रकाश ठाकुर, मनोज गिहार, रामकरण यादव, उदय प्रताप राय, उमा शंकर सिंह, राजकुमार राय, कैलाश चौहान, रामचंद्र राय, पूजा राय, अरविंद राय, रमन पांडे, मीना भारती, वीरेंद्र कुशवाहा, सुहैल नुमानी, नागेंद्र पांडे, अनुराग सिंह, संजय यादव, रामनरेश राम, राधे श्याम सिंह, बबलू खान, विनोद कुमार उपस्थित थे। उधर, दीवानी कचहरी के अधिवक्ता भवन में अधिवक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। प्रदेश महासचिव उदय प्रताप राय ने कहा कि राजीव गांधी की ही देन है कि संचार क्रांति में भारत आगे है । उन्होंने ने ही युवाओं को मताधिकार का अधिकार दिया, साथ ही पंचायती राज व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए संविधान में 73 वा संशोधन किया। उनके इन योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष लालजी पांडेय, उपमन्यु राय, जनार्दन राय, नागेंद्र राय, सुरेंद्र कुमार पांडेय, शशिकांत राय ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed