फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   raised voice for demand

प्रमाण पत्र न बनने के विरोध में किया प्रदर्शन

Mon, 22 Jun 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Mon, 22 Jun 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
raised voice for demand
कलेक्ट्रेट पर सोमवार को प्रमाण पत्र बनाने की मांग को लेकर प्रादेशिक खरवार सभा के तत्वावधान में खरवार जाति के सैकड़ो लोगों , महिलाओं, छात्र और छात्राओं ने प्रदर्शन किया। साथ ही जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



खरवार जाति के लोग पिछले काफी दिनों से प्रमाण पत्र बनाए जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन अभी तक उनकी समस्याओं को समाधान नही हो सका। जिसके विरोध में सोमवार को सैकड़ो की संख्या में महिलाएं, पुरुष, छात्र और छात्राएं सहित प्रादेशिक खरवार सभा के पदाधिकारी हाथ में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किए।
विज्ञापन



प्रदर्शन के बाद जिलाधिकरी वैभव श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान खरवार सभा के जिलाध्यक्ष केशव प्रसाद  ने जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव को बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में खरवार जाति का प्रमाण पत्र अनुसूचित जाति में बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लेकिन मऊ जिले में नही बनाया जा रहा है। उन्होंने मांग किया कि जल्द से जल्द इस प्रमाण पत्र को बनाने का जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया जाए। जिससे समाज के लोगों की दिक्क्तों का समाधान हो सके। जिसपर जिलाधिकारी ने उन्हें जल्द से जल्द समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed