फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Raised demand to release the state president immediately

प्रदेश अध्यक्ष को तत्काल रिहा करने उठाई मांग

Tue, 02 Jun 2020 09:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Raised demand to release the state president immediately
नगर के सहादतपुरा में कांग्रेस पार्टी की बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम। - फोटो : MAU
मऊ। जिला तथा शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक मंगलवार को कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें कांग्रेसजनों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को तत्काल रिहा करने की मांग की। जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम ने कहा कि पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने की जरुरत है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गैर कानूनी गिरफ्तारी के खिलाफ महाअभियान चलेगा। शहर अध्यक्ष विष्णु प्रकाश कुशवाहा ने कहा कि अजय लल्लू को जरूर इंसाफ मिलेगा। बैठक के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बालकृष्ण चौहान, अमरेश चंद्र पांडेय, घनश्याम सहाय, अकरम प्रीमियर, अनिल राय, ब्रह्मानंद पांडेय, संपत मौर्या, अनिल जायसवाल, रमन पांडेय, वीरेंद्र तिवारी, जय प्रकाश सिंह, राजकुमार, लालजी पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed