फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   rain update in up death of husband and wife due to collapse of house in Mau mourning in entire village

भारी बारिश बनी कालः मऊ में कच्चा मकान ढहने से पति-पत्नी की दबकर दर्दनाक मौत, पूरे गांव में मातम

Fri, 17 Sep 2021 09:40 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 17 Sep 2021 09:40 AM IST
सार

लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। कच्चे मकान व दीवार गिरने की घटनाएं बढ़ गईं हैं। शुक्रवार तड़के मऊ में मकान गिरने से पति-पत्नी की दबकर मौत हो गई। 

विज्ञापन
rain update in up death of husband and wife due to collapse of house in Mau mourning in entire village
कच्चा मकान ढहने से पति-पत्नी की दबकर दर्दनाक मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते कई घंटों से हो रही झमाझम बारिश पूर्वांचल में कई जगह कहर बरपा रही है। यूपी के मऊ जिले में बारिश की वजह से एक रिहायशी कच्चा मकान ढहने से पति-पत्नी की मौत हो गई।  सूचना पर पहुंची रानीपुर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है। इधर, जिले भर में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से कई जगह बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।

विज्ञापन


मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के धर्मशीपुर ग्राम पंचायत की बस्ती में सूर्यनाथ (45) पत्नी रामताजी (40)  के साथ कच्चे मकान में काफी समय से रह रहे थे।  प्रधानमंत्री आवास मिला है, लेकिन निर्माण कार्य अधूरा है। गुरुवार रात पति-पत्नी खाना खाने के बाद कच्चे मकान में सोने चले गए।
विज्ञापन


रात भर हुई मूसलाधार बारिश के चलते शुक्रवार तड़के करीब चार बजे कच्चा मकान ढह गया। दोनों मलबे में दब गए। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से मलबा हटाया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। मृतक का इकलौता पुत्र गोबिंद कुमार हरियाणा के पानीपत में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः वाराणसी में फैसिलिटी सेंटर की टपकने लगी छत, नगर आयुक्त की अपील- जरूरी काम नहीं हो तो घर से बाहर न निकलें

 

गुरुवार को हुई थी छह लोगों की मौत

हादसे की सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल सीता यादव और  रानीपुर एसओ अखिलेश यादव भी पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। घटना से पूरे गांव मे मातम पसर गया। बता दें कि इससे पहले गुरुवार को भी कच्चे मकान व दीवार गिरने से छह लोगों की मौत हो गई थी और सात अन्य घायल हो गए थे। अकेले जौनपुर जिले में एक ही परिवार के तीन समेत चार लोगों की मौत हुई थी। वहीं आजमगढ़ और बलिया में एक-एक लोगों की मौत हुई थी। 

मऊः रात भर हुई बारिश, घरों से लेकर दुकानों में घुसा पानी

rain update in up death of husband and wife due to collapse of house in Mau mourning in entire village
रात भर हुई बारिश, घरों से लेकर दुकानों में घुसा पानी - फोटो : अमर उजाला

मऊ जिले में बृहस्पतिवार की रात से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बेहाल है।  सड़क से लेकर दुकानों तक और मकान से लेकर अस्पताल तक हर जगह जलजमाव की स्थिति है। शहर के गाजीपुर तिराहा पर औद्योगिक आस्थान में कई फैक्ट्रियों में बारिश का पानी घुस गया है।

फातिमा अस्पताल, मठिया टोला मुहल्ले में निचले हिस्से में और मुंशीपुरा से रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते पर जलभराव हो गया है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के सभी निचले इलाकों के घरों में बारिश का पानी घुस गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक यूपी के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed