वाराणसी में बारिशः फैसिलिटी सेंटर की टपकने लगी छत, नगर आयुक्त की अपील- जरूरी काम नहीं हो तो घर से बाहर न निकलें
मौसम विभाग के अनुसार वाराणसी में दो दिन में 120 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। दो से तीन दिन यही हालात रहेंगे। नगर आयुक्त ने दिशा-निर्देश जारी कर शहर वासियों से अपील की है कि जरूरी न हो तो घरों से बाहर न निकलें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। स्मार्ट सिटी की ओर से बनाए इस सेंटर का निर्माण पीपीपी मॉडल पर कराया गया था। यहां फ्री वाईफाई, प्राथमिक उपचार, दिव्यांगों के लिए रैंप आदि की व्यवस्था है। इसके अलावा बस, रेल, हवाई यात्रा की बुकिंग के साथ ही बिजली, टेलीफोन आदि के बिल भी जमा होते हैं। इस मामले में स्मार्ट सिटी के प्रवक्ता ने बताया कि बंदरों के उत्पात की वजह से फॉल्स सीलिंग अव्यवस्थित हो गई है, जल्द ही मरम्मत करा लिया जाएगा।
नगर आयुक्त की अपील
बारिश को लेकर नगर आयुक्त ने दिशा-निर्देश जारी कर शहर वासियों से अपील की है कि जरूरी न हो तो घरों से बाहर न निकलें। खुले सीवर के मैनहोल, बिजली के तार, खंभों से बचकर रहें। उन्होंने नगरीय समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर-18001805567, 0542-221942 व 2720005 तथा विद्युत ब्रेकडाउन होने पर 1912 नंबर जारी किया है। कहा कि इन नंबरों पर फोन कर घर बैठे समस्याओं का समाधान पाएं।
पढ़ेंः गंगा के जलस्तर में फिर से बढ़ोत्तरी, बारिश ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत, तस्वीरों में देखें हाल
बता दें कि लगातार बारिश के कारण शहर की मुख्य सड़कों के साथ कॉलोनियों में पानी जमा होने से लोगों का चलना दूभर हो गया है। इसी कड़ी में बिजली कटौती ने परेशानी और बढ़ा दी। लोग अंधेरे में रहने को मजबूर दिखे। सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गई।
दो दिन में 120 मिमी बारिश का रिकॉर्ड, दो दिन ऐसे ही रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार वाराणसी में दो दिन में 120 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। दो से तीन दिन यही हालात रहेंगे। बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से ही वाराणसी समेत आसपास के जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार सुबह से शुरू तेज हवा संग झमाझम बारिश बृहस्पतिवार को रुक-रुककर होती रही।
औरंगाबाद, नई सड़क, नदेसर, बेनिया, गोदौलिया, भिखारीपुर, अंधरापुल, चौकाघाट, पक्कामहाल, लंका आदि इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए। पानी इतना अधिक था कि कई जगहों पर बाइक बंद हो गई। मैकिनकों के पास लोगों की भीड़ रही। वहीं, सामनेघाट, लहरतारा, संकट मोचन मार्ग, ककरमत्ता, लहरतारा बौलिया पर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। इस वजह से दुघर्टना की आशंका बनी रही।
यातायात बाधित, शाम तक सामान्य नहीं
दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से कई जगह पेड़ गिर गए। बृहस्पतिवार सुबह चांदपुर चौराहे के समीप एक शीशम का पेड़ गिर गया। जिसकी चपेट में खड़ी एक बस व ट्रक आ गया। पेड़ गिरने से प्रयागराज-वाराणसी मार्ग की एक लेन पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गई।
दूसरी तरफ मंडुवाडीह से मोढ़ैला मार्ग पर विशालकाय बरगद का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। शाम तक प्रशासन की तरफ से पेड़ हटाने की शुरुआत नहीं हुई है। जिसके चलते आवागमन में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।