{"_id":"578a761f4f1c1b027d140e6f","slug":"rain-in-some-places-strong-sunlight","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ स्थानों पर तेज धूप तो कहीं बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ स्थानों पर तेज धूप तो कहीं बारिश
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sat, 16 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
बारिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के लिए तरस रहे जनपद में शनिवार को बरसात तो हुई लेकिन कुछ ही जगहों पर। एक ही समय पर कुछ स्थानों पर चिलचिलाती धूप तो कहीं बारिश हुई। बारिश वाली जगहों पर किसान काफी खुश्ा दिखे।
शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे नगर क्षेत्र में जबरदस्त बारिश शुरू हुई। इसी समय खुरहट, मुहम्मदाबाद गोहना, रानीपुर आदि क्षेत्रों में तल्ख धूप निकली रही और बारिश का नामोनिशान नहीं रहा। नगर सहित कोपागंज और मधुबन, हलधरपुर एवं घोसी में भी उसी समय बारिश हुई।
प्रकृति का यह संयोग और दृश्य एक दिन की बल्कि प्रतिदिन की बात है। शुक्रवार की रात कोपागंज, घोसी और मधुबन में जहां जबरदस्त बारिश हुई वहीं रानीपुर, मुहम्मदाबाद गोहना, खुरहट आदि क्षेत्रों में महज बूंदाबांदी ही होती रही। जिले के सभी तहसीलों में अभी तक खुलकर बारिश नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
जिससे सूखे की आशंका से किसान आश्वस्त हो सके। मानसून को लेकर पिछले एक माह से तरह-तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी तक जो बारिश हुई उससे धान की रोपाई हो पाना संभव नहीं है। प्रकृति की इस प्रकार की बारिश से किसान तरह-तरह की आशंकाओं से ग्रसित है। किसान देवप्रकाश राय कहते हैं कि जिले में मानसून है कि नहीं यह पता ही नहीं चल पा रहा है। कहा कि मानसून में एक साथ बारिश होती है। लेकिन इस बार बरसात कहीं-कहीं हो रही है तो कहीं-कहीं नहीं के बराबर बारिश है।