फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Railways will build nine temporary posts, 20 cameras will be installed, 5 quick response teams will be formed

Mau News: रेलवे बनाएगा नौ अस्थायी चौकियां, 20 कैमरे लगेंगे, 5 क्विक रिस्पांस टीमें गठित

Sat, 04 Jan 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Railways will build nine temporary posts, 20 cameras will be installed, 5 quick response teams will be formed
मऊ। प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ को लेकर जिला प्रशासन के साथ रेलवे प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं। मऊ जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नौ अस्थायी चौकियां बनाई गई हैं, पांच क्विक रिस्पांस टीम गठित की गईं हैं। साथ ही 20 से ज्यादा अतिरिक्त सीसी कैमरे लगाने की कवायद के साथ अतिरिक्त बल की मांग गई है।
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि कुंभ के दौरान आपात स्थिति से निपटने के लिए आपातकालीन प्रबंधन योजना के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए एक क्विक रिस्पांस टीम, फायर फिटिंग टीम, स्पेशल वुमन स्क्वाड भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन

यह टीम द्रुत गति से कार्य करने, संबंधित स्थल पर मिनटों में पहुंचने और हर तरह के हालात से निपटने के लिए प्रशिक्षित है।
वहीं मऊ जंक्शन पर निगरानी के लिए सर्कुलेटिंग एरिया में और 15 हाई कैपेसिटी क्षमता के सीसी कैमरे लगाए जाने हैं। इसके अलावा पंद्रह और जवानों की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी एसओ ने बताया कि प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि महाकुंभ को लेकर 54 अतिरिक्त जवान तैनात किए जाएंगे।
यह नौ अस्थायी जीआरपी पुलिस चौकी दोहरीघाट, पिपरीडीह, जखनिया, सादात, किडिहरापुरा, सारनाथ, बेल्थरारोड, इंदारा में तैनात होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed