{"_id":"57d59b384f1c1ba83031ce87","slug":"rahul-s-arrival-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान हमारे देश की इज्जत हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान हमारे देश की इज्जत हैं
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sun, 11 Sep 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
रैली में राहुल गांध्ाी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान यात्रा लेकर निकले कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दोपहर लगभग 1.30 बजे आजमगढ़ से जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में प्रवेश किया। जहां पर भारी भीड़ ने उनका स्वागत किया। सुतरही में नुक्कड़ सभा में उन्होंने किसानों की कर्ज माफी पर केंद्र सरकार को घेरा।कहा, किसान हमारे देश की जान हैं, इज्जत हैं लेकिन प्रधानमंत्री को किसानों की समस्या से कोई सरोकार नहीं है। किसान परेशान हैं और केंद्र पूंजीपतियों का कर्ज माफी का लाभ दे रही है।
मुहम्मदाबाद गोहना के सुतरही में हुई नुक्कड़ सभा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह, सुधा राय, मानवेंद्र राय ने राहुल गांधी का भारी भीड़ के साथ स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने नरेंद्र मोदी पर हमला बोला, कहा कि मोदी को देश के किसानों की समस्या से कोई सरोकार नहीं है।
वो सुबह का नाश्ता ओबामा के साथ तो शाम का खाना ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के साथ करते हैं। कहा कि सरकार में आने से पहले हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये भेजने का दावा करने वाले मोदी, पीएम बनने के बाद इस वादे को शिगूफा बताकर जनता से मुंह छिपा रहे हैं।
विज्ञापन
कहा कि किसान हमारे देश की जान, इज्जत व आबरू हैं। किसानों के साथ धोखा सबसे बड़ा अपराध है। बोले, कांग्रेस सरकार ने देश के लाखों किसानों का 77 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया था। साथ ही देश में विकास के लिए सैकड़ों योजनायें भी शुरू की थीं। ऐसे में अब देश की जनता को तय करना है कि वह अपना विकास चाहते हैं या विनाश की तरफ जाना चाहते हैं। सभा के बाद वे आगे के लिए निकल गए।
शाम लगभग 3.54 पर राहुल गांधी जिला मुख्यालय पर स्थित मिर्जाहादी का पुरा पहुंचे जहां मंच पर माल्यार्पण कर पूर्व जिलाध्यक्ष राष्ट्रकुंवर सिंह, नंद किशोर सिंह, सुधा राय ने उनका स्वागत किया। यहां आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि आज क्यों कांग्रेस पार्टी को नरेंद्र मोदी पर किसानों का कर्ज माफ करने के लिए दबाव बनाना पड़ रहा है, इसलिए कि वे प्रधानमंत्री हैं। करोड़ों किसान हैं जो त्रस्त हैं। यह वह स्थान है, जहां बुनकर रहते हैं।
पिछली बार मैँने यहां आकर बुनकरों का कर्ज माफ किया था। बोले आज कांग्रेस कार्यकर्ता को बोला गया है कि वो तीन किसानों को ढुंढें, जिनका कर्ज माफ हुआ हो। उनका नाम पता नोट करें। दो वर्ष केेेे कार्यकाल में मोदी ने एक लाख दस हजार करोड़ रुपये कर्ज माफी की। इतना रुपये कांग्रेस ने तीन वर्ष के कार्यकाल में मनरेगा में लोगों के लिए दिया था।
मोदी ने किसका कर्जा माफ किया, यह कर्ज माफी पूंजीपतियों की हुई। इसीलिए कांग्रेस पार्टी निकली है, हम यूपी में किसानों का कर्जा माफ कराना चाहते हैं, उनका बिजली बिल आधा कराना चाहते हैं। बोले हम यूपी में किसान की मदद करना चाहते हैं। नरेंद्र मोदी ने ना तो रोजगार दिया, ना कर्जा माफ किया, सिर्फ एक हिंदुस्तानी को दूसरे से लड़ाया।
ऐसे में नरेंद्र मोदी को कोई ताकत रोक सकती है तो वह है कांग्रेस। राहुल सुतरही सभा के बाद रोडवेज चौराहा पर पहुंचे। शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और सभा को संबोधित किया। शहीद चौराहा पर उमाशंकर सिंह, महेंन्द्र सोनकर, मुनीर अहमद, पप्पू खान, राजेन्द्र तिवारी आदि ने स्वागत किया।