फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Raghurai along with Janaksuta. Pekhi Praharshe Muni community...

Mau News: जनकसुता समेत रघुराई। पेखि प्रहरषे मुनि समुदाई...

Sun, 25 Oct 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Raghurai along with Janaksuta. Pekhi Praharshe Muni community...
कोपागंज में  श्रीराम राज्याभिषेक में जुटी भीड़।संवाद
कोपागंज। कस्वे की ऐतिहासिक रामलीला का समापन शुक्रवार रात को राम अयोध्या आगमन और राम राज्याभिषेक के भावपूर्ण मंचन के साथ संपन्न हुआ। जनकसुता समेत रघुराई। जनकसुता समेत रघुराई। पेखि प्रहरषे मुनि समुदाई...की लयबद्ध पंक्तियों के बीच प्रभुश्री राम का राज्याभिषेक होते ही पूरा पंडाल जयश्रीराम के जयकारे से गृूंज उठा। लंकापति रावण का अंत करने के बाद, भरत मिलाप के उपरांत प्रभु श्रीराम, भ्राता लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, व माता सीता, हनुमान सहित अयोध्या पहुंचें, जहां अवध की प्रजा सभी का भव्य स्वागत करती है। राजगद्दी पर बड़े भाई प्रभु श्रीराम की चरण पादुका रखकर राज कर रहे भ्राता भरत, भगवान श्रीराम के अयोध्या वापस लौटने पर उन्हें राजपाट सौंप देते हैं, इसके बाद गुरु वशिष्ट के निर्देश पर राम और सीता का मंत्रोच्चार के बीच राज्याभिषेक किया जाता है, राज्याभिषेक होते ही श्रद्धालुओं के जयघोष से पंडाल गूंंज उठा।
विज्ञापन

रामलीला समिति के पदाधिकारियों और अन्य लोगों ने भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता की आरती उतार कर आशीर्वाद लिया। रामलीला समिति के अध्यक्ष अजय कुमार यादव ने राज्याभिषेक देखने आने वाले सभी श्रद्धालुओं का इतनी भारी संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद दिया।
विज्ञापन


मीना बाजार में महिलाओं ने की खरीदारी
कोपागंज। रामराज्याभिषेक को लेकर ओड़ियाना बाजार में लगे मीना बाजार में खरीदारी को लेकर महिलाओं का हुजूम पूरी रात चलता रहा, जबकि उक्त मीना बाजार में सुरक्षा कर्मियों व महिला पुलिस कर्मियों के अलावा किसी भी युवा व पुरुष को आने जाने की सख्त मनाही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed