फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ragho Patti's team became champion by defeating Sikatiya in a thrilling match.

Mau News: रोमांचक मुकाबले में सिकटिया को हराकर राघो पट्टी की टीम चैंपियन बनी

Thu, 28 May 2026 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Ragho Patti's team became champion by defeating Sikatiya in a thrilling match.
दर्पनरायणपुर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट
मऊ नगर के वार्ड नंबर 9 चंद्रभानपुर के दर्पनारायणपुर में आयोजित दर्पनारायणपुर प्रीमियर लीग का फाइनल मैच बृहस्पतिवार को खेला गया। रोमांचक मुकाबले में राघो पट्टी की टीम ने सिकटिया को अंतिम गेंद पर हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


उद्घाटन सपा नेता प्रद्युमन यादव ने फीता काटकर किया। सिकटिया टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 97 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राघो पट्टी की टीम ने रोमांचक मुकाबले में आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल कर प्रतियोगिता जीत ली।
विज्ञापन


राघो पट्टी टीम के कप्तान सचिन कुमार को शानदार प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। वहीं, सिकटिया की ओर से साहू ने तीन ओवर में पांच विकेट लेकर बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेंट्री पंकज यादव ने की। इस अवसर पर आयोजक रमेश यादव, गुड्डू यादव, बब्बी शर्मा, संजय यादव और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed