फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   raajyamantree aaj karenge paudharopan kee shuruaat

राज्यमंत्री आज करेंगे पौधरोपण की शुरुआत

Mon, 04 Jul 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
raajyamantree aaj karenge paudharopan kee shuruaat
कलेक्ट्रेट सभागार में पौधरोपण अभियान की तैयारी बैठक को संबोधित करते कमिश्नर आजमगढ़ विजय विश्वा? - फोटो : MAU
मऊ। पौधरोपण अभियान के तहत नामित नोडल अधिकारी विजय विश्वास पंत मंडलायुक्त, आजमगढ़ मंडल की अध्यक्षता में जिला पौधरोपण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। जिसमें मंगलवार को जिले में बृहद पौधरोपण किए जाने पर चर्चा की गई। बताया गया कि इसकी शुरुआत राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह सुबह आठ बजे पौधा रोप कर करेंगे। नोडल अधिकारी ने वन विभाग की नर्सरी से पौधों के उठान से लेकर वितरण की स्थिति की संबंधित विभागों के नोडल अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने जनपद को कितने सेक्टर एवं जोन में विभाजित किया गया है एवं कितने जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटो की तैनाती की गई है, उसकी भी जानकारी ली। निर्देश दिए की पौधरोपण अभियान के दौरान पौधों का जियो टैगिंग तत्काल कराएं एवं उसकी रिपोर्ट शाम तक अवश्य ले लें। इस दौरान उन्होंने खाद्यान्न वितरण से जुड़े जिला पूर्ति अधिकारी एवं जिला खाद्य विपणन अधिकारी से खाद्यान्न वितरण की जानकारी लेते हुए जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देश दिये कि खाद्यान्न वितरण के लिए टेंडर के अनुसार कुल 56 गाड़ियों की उपलब्ध करें। वर्तमान में कम गाड़ियों से खाद्यान्न उठान होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने ब्लॉकवार कोटेदारो का व्हाट्सएप ग्रुप बनाने को कहा, जिसमें कोटेदार के अलावा संबंधित क्षेत्र के उपजिलाधिकारी, सत्यापन अधिकारी भी जुड़े हो। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को रोस्टर बनाकर खाद्यान्न वितरण के दौरान उचित दर विक्रेता की दुकानों का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी अरुण कुमार के अलावा मुख्य विकास अधिकारी श्री राम सिंह वर्मा, डीएफओ जीसी प्रभु भाई, अपर जिलाधिकारी श्री भानु प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed