फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Queues Return Petrol Pumps Diesel and Petrol Run Out at Several Locations in Mau

पेट्रोल पंपों पर फिर कतारें: मऊ में कई जगह डीजल-पेट्रोल खत्म, बाइक में 200 तो कार में 500 का तेल फिक्स

Sat, 16 May 2026 06:19 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 16 May 2026 06:19 PM IST
सार

Petrol Diesel Price Hike: मऊ जिले में कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल की कमी से लोगों को भारी परेशानी हुई। दोहरीघाट, मुहम्मदाबाद गोहना और चिरैयाकोट के कई पंपों पर स्टॉक खत्म मिला, जबकि खुले पंपों पर लंबी कतारें लगी रहीं। संचालकों ने बाइक में 200 और कार में 500 रुपये तक तेल देने की सीमा तय कर दी। जिला पूर्ति विभाग ने पर्याप्त स्टॉक होने का दावा किया है।

विज्ञापन
Queues Return Petrol Pumps Diesel and Petrol Run Out at Several Locations in Mau
पेट्रोल पंप पर लगी वाहनों की कतार। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: जिले में एक बार ग्रामीण क्षेत्रों तक अधिकांश पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की कमी देखने को मिली। दोहरीघाट, मुहम्मदाबाद गोहना में पांच से अधिक पेट्रोल पंपों पर ईंधन पूरी तरह खत्म होना मिला, जबकि जहां पेट्रोल उपलब्ध था वहां वाहन चालकों की लंबी कतारें लगी रहीं। 

विज्ञापन




सुबह से ही लोग बाइक, कार और अन्य वाहनों के साथ पंपों पर पहुंचने लगे, जिससे कई स्थानों पर जाम जैसी स्थिति बन गई। इस बीच, कई पेट्रोलपंपों पर लोग वाहनों के साथ गैलन में पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंचे, लेकिन पेट्रोल पंप संचालकों ने बाइक में दौ सौ और कार में 500 का तेल फिक्स करने से लोगों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन


दूसरी तरफ जिला पूर्ती विभाग का दावा है कि जिले के 130 पेट्रोल पंप पर डीजल, पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक है, लेकिन कुछ पेट्रोल पंप पर गाड़ी पहुंचने में देरी से उनके यहां स्टॉक खत्म होने की समस्या आई है।उधर शनिवार को जिले में संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने पड़ताल करने पहुंची तो दोहरीघाट कस्बा के अहिरानी अमिला पेट्रोल पंप पर पहुंची, यहां स्टाक खत्म होना मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी दूरी वालों को परेशानी

इसीक्रम में बशारतपुर स्थित पेट्रोल टंकी पर स्टॉक खत्म होना मिला। यहां तो बकायदा संचालक ने पेट्रोल-डीजल खत्म होने की सूचना चस्पा किया गया था।जबकि मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के टंडवा चौबेपुर में श्याम फिलिंग स्टेशन पर शुक्रवार की दोपहर से तेल खत्म होना मिला। जबकि चिरैयाकोट में पांच पेट्रोल पंप में से चार पेट्रोल पंप पर स्टॉक खत्म होना मिला। 

केवल एक पेट्रोल पंप कमालुदीनपुर स्थित पूर्वांचल सर्विस स्टेशन पर पेट्रोल डीजल मिलता दिखा। जबकि घोसी में मझवारा मोड़ स्थित पेट्रोलपंप पर बड़ी संख्या में वाहन चालकों की कतार दिखी। इसी तरह से नगर में ब्रम्हस्थान पर भी वाहन चालकों की भीड़ दिखी। पेट्रोल पंप बंद होने से वाहन चालकों को को कई किलोमीटर दूर दूसरे पंपों का रुख करना पड़ा। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

लिमिट तय, बाइक में दौ सौ तो कार में पांच सौ का ही मिलेगा तेल
पेट्रोल पंप संचालकों ने पेट्रोल की किल्लत को देखते हुए अपने स्तर पर एक कवायद शुरू कर दिया है। इसके तहत बाइक में दौ सौं तो कार में पांच सौ का पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है। इसके चलते अधिक पेट्रोल-डीजल को लेकर लोग पहले एक पेट्रोल से तेल लेने के बाद दूसरे पेट्रोल पंप से आवश्यक तेल भरवाने के लिए मजबूर हो रहे है।

विभाग का दावा, स्टाक पर्याप्त
मऊ।जिला पूर्ती अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में पेट्रोल पंप पर स्टॉक पर्याप्त है। कुछ पेट्रोल पंप पर भले ही स्टॉक खत्म हो गया था, लेकिन वहां गाड़ी आने पर पेट्रोल-डीजल रिफिल हो चुका है। बताया कि बीते 15 मई को जिले में 130 पेट्रोल पंप पर 256 केएल डीजल की बिक्री हुई, जबकि उस दिन उपलब्धता 795 केएल थी।

वहीं पेट्रोल की बिक्री 102 केएल की रही, वहीं उपलब्धता 663 केएल की थी।14 मई को 273 केएल डीजल की बिक्री हुई तो उस दिन इसकी उपलब्धता 824 केएल रही। वहीं पेट्रोल की बिक्री 204 केएल रही और उपलब्धता 686 केएल रही। जबकि 13 मई को 257 केएल डीजल की बिक्री हुई तो उपलब्धता 884 केएल रही। वहीं पेट्रोल की बिक्री 178 केएल रही और उपलब्धता 706 केएल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed