फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Quarantine

ूरत से आए लोगों को किया गया क्वारंटीन

Fri, 01 May 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Quarantine
मऊ। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी शुक्रवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन कर बताया कि हॉट स्पॉट क्षेत्र में मौजूद 5044 मकानों में रहने वाले 40225 की जांच की गई। इसके अलावा पूरे जिले में 501 सेंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। इसमें से 424 की रिपोर्ट आ चुकी है। बताया कि हुई जांच में 423 रिपोर्ट निगेटिव और एक पॉजिटिव आई है। बताया कि लॉक डाउन में 4115 गरीब मजदूरों को एक -एक हजार रुपया दिया गया। ताकि उन्हे जीवन यापन में कोई दिक्कत न हो। बड़राव ब्लाक में आंधी आने के दौरान मरे व्यक्ति के परिवारों को पांच लाख रुपया देने की व्यवस्था की जा रही है। डीएम ने बताया कि बाहर से आने वालो पर नजर रखी जा रही है। शु्क्रवार को सूरत से चलकर पैदल मऊ पहुंचे चार लोगों को क्वारंटीन किया गया। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील किया कि जो लोग गैर प्रांत में फंसे है, और जारी नंबर पर संपर्क नहीं हो तो संबंधित व्यक्ति जहां भी हो वहां से लोकल प्रशासन से संपर्क करें। उनकी पूरी सहायता होगी। इसीक्रम में मऊ में फंसे गैैैर प्रांत के लोग कलेक्ट्रेट में स्थापित कंट्रोलरुम में संपर्क कर पंजीकरण कराने का कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed