फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   QR code will be mentioned on the admit card

प्रवेश पत्र पर अंकित होगा क्यूआर कोड

Tue, 19 Apr 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
QR code will be mentioned on the admit card
आजमगढ़। संक्रमण के चलते इस बार सीबीएसई की परीक्षाएं दो टर्म में हो रही हैं। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू होकर 15 जून तक चलेंगी। परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सीबीएसई ने पहली बार क्यूआर कोड के आधार पर ही छात्रों को केंद्र में प्रवेश दिए जाने का निर्णय लिया है। परीक्षा केंद्र के प्रत्येक कक्ष में 18 परीक्षार्थियों का सीटिंग प्लान होगा। सीबीएसई ने गाइडलाइन जारी कर दी है। जिले में सीबीएसई से संबद्ध 30 विद्यालय हैं। सीबीएसई 10वीं में 4500 तथा 12वीं में 3500 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इस बार परीक्षाओं के लिए नए एडमिट कार्ड आए है। जो स्कूलों में ही उपलब्ध होंगे। वहीं इन एडमिट कार्ड पर क्यूआर कोड होगा। जिससे फर्जी परीक्षार्थियों को पहचानना आसान होगा। क्यूआर कोड को परीक्षा से पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले स्कैन किया जाएगा। कोड स्कैन करने के बाद ही परीक्षार्थी को अंदर प्रवेश मिल सकेगा। 26 अप्रैल से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए नगर के लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, अमृत पब्लिक स्कूल, चंद्रा पब्लिक स्कूल, सेंट नावर्ट घोसी, सेक्रेड हार्ट स्कूल, इडेन गार्डेन मुहम्मदाबादगोहना को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा पर नजर रखने के लिए दो सचल दस्ता रहेगा। नई व्यवस्था के तहत एक कक्ष में केवल 18 परीक्षार्थी ही बैठ सकेंगे। कक्ष में कक्ष निरीक्षक परीक्षार्थियों के सीट के पीछे होंगे। परीक्षार्थी अपने स्कूल से ही एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। सीबीएसई के डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर पीएल जैसी ने बताया कि सीबीएसई 10वीं, 12वीं टर्म 2 की परीक्षा को हर हाल में नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा। तैयारी लगभग पूूरी हो गई है। परीक्षा शुरू होने से पहले ही तीन सदस्यीय दो सचल दस्ता का गठन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed