फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pursues suffer karmic

भोगना पड़ता है पूर्व जन्म के कर्मों को

Wed, 24 Jun 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 24 Jun 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
Pursues suffer karmic
नगर के मठिया टोला स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में चल रहे श्रीमद्भागवत महापुराण के तीसरे दिन अयोध्या से पधारे आचार्य सत्यम जी महाराज ने कहा कि पूर्व जनम में किए गए कर्मों को भोगना पड़ता है। इस दौरान सुबह से ही रुद्राभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा।
विज्ञापन

आचार्य सत्यम जी महाराज ने कहा कि संत श्राप भी देते हैं तो वह अनुग्रह ही करते हैं। महाराज परीक्षित को श्रृंगी ऋषि ने श्राप दिया कि आज से सातवें दिन तक्षक के डंसने से आपकी मृत्यु होगी। जिस पर अनुग्रह ये हुआ कि संतों का समागम और भागवत कथा सुनने को मिली जो स्वयं शुकदेव जी महाराज आकर कृपा किए। कहा कि अपने पूर्व जन्म के किए हुए कर्म को अवश्य ही भोगना पड़ता है। उसे कोई मिटा नहीं सकता।
विज्ञापन

महाभारत की कथा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पितामह भीष्म जिस समय पर सर शैय्या सइया पर पड़े थे तो भगवान श्रीकृष्ण से पूछा कि यह सर शैय्या मुझे किस पाप के कारण प्राप्त हुआ है तो भगवान श्रीकृष्ण ने कहा कि आप समर्थ हो पूर्व जन्म देखो। पितामह देखे तो उनके आंखें नम हो गई। भगवान ने कारण पूछा तो बताते हैं 101 जन्म पहले मैं राजा था एक घायल सर्प को कांटों की झाड़ी में डाल दिया था वो तड़प रहा था जिसकी मौत 28वें दिन हुई। आज मेरा भी 28वां दिन है। आज मेरी भी मृत्यु होगी। इसलिए संत और भगवत कृपा ही करते हैं। इस चरित्र से हमें शिक्षा लेनी चाहिए कि व्यक्ति अपने कर्मों के कारण ही परेशान रहता है। इसलिए कर्म अच्छे ही करना चाहिए। इसी क्रम में आचार्य संतोष शास्त्री ने कहा कि इस पुरुषोत्तम माह में रुद्राभिषेक करने से सभी विघ्न बाधाएं दूर होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed