फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Public representatives careless about pump canal

पंप कैनाल को लेकर जनप्रतिनिधि लापरवाह

Fri, 17 Jun 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Public representatives careless about pump canal
रानीपुर में बदहाल खुरहट पम्प कैनाल की नहर।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। सरकार ध्यान दे तो खुरहट पंप कैनाल की हालत सुधर सकती है। यह नहर हजारों एकड़ खेती को हराभरा कर सकती है। लेकिन उपेक्षा के चलते यह खस्ताहाल है। नहर की साफ सफाई न होने से साढे सात किलोमीटर नहर अब महज डेढ़ किलोमीटर में सिमट कर रह गई है। नहर की सिंचाई क्षमता साढ़े सात सौ वर्ग हेक्टेएयर क्षेत्रफल थी लेकिन अब यह काफी कम हो गई है। इस नहर से पहले साढ़े सात किलोमीटर की लंबाई में पानी जाता था। लेकिन सरकार, जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों की उपेक्षा के चलते अब इसका पानी महज एक किलोमीटर के दायरे में ही रह जाता है। नहर में तीन मोटर पंप लगे हैं। एक मोटर नदी के पानी की सतह के पास लगा है जो पानी को चैनल में पहुंचाता है। इसके ऊपर चैनल से नहर में पहुंचाने के लिए के लिए दो मोटरपंप लगे हैं जो बारी बारी से चलाए जाते हैं। लेकिन यह पंप प्राय: खराब रहते हैं। नहर का मुख्यालय जौनपुर होने से इसका संचालन वहीं से किया जाता है। किसान सूर्यभान यादव, रामप्रताप, राम लखन, जयप्रकाश, राम देव, उदयभान, देवनाथ ने बताया कि क्षेत्र से एक कैबिनेट मंत्री, दो विधान परिषद सदस्य और एक विधायक हैं, अगर ये जनप्रतिनिधि चाहें तो नहर का कायाकल्प हो सकता है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र कुमार सरोज ने बताया कि खुरहट पंप कैनाल में पानी तमसा नदी से पंपों से लिफ्ट करके भेजा जाता है। यह नहर मैकेनिकल इंजीनियर जौनपुर के कार्य क्षेत्र में है। लिहाजा यहां से कुछ नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed