फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Public health unit closed in CHC, tests being conducted at private centres

Mau News: सीएचसी में पब्लिक हेल्थ यूनिट बंद, निजी केंद्रों पर करा रहे जांच

Sun, 08 Mar 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Public health unit closed in CHC, tests being conducted at private centres
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी।संवाद
घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की सहूलियत के लिए बनाई गई पब्लिक हेल्थ यूनिट पर पूरी जांच नहीं हो पा रही है। बायोकेमिस्ट्री मशीन से होने वाली जांचों के लिए मरीजों को निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए सरकार ने सीएचसी पर ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट बनवाई है। जिम्मेदारों की हीलाहवाली से मरीजों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। बायोकेमिस्ट्री मशीन के बाद भी मरीजों को थायराइड, लिपिड प्रोफाइल, यूरिक एसिड, लिवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट जैसी जांचों के लिए जिला मुख्यालय आना पड़ता है या निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उपकरण नहीं मिलने से रखी है मशीन

सीएचसी पर नगर पंचायत के साथ आस-पास के गांव के मरीज भी उपचार कराने के लिए आते है। लेकिन यहां सिर्फ रक्त और एक्सरे की जांच ही हो पाती है। मशीन के जांच उपकरण नहीं मिलने से उसे दूसरे कमरे में रख दिया गया है। उस कमरे में अब स्त्री रोग विशेषज्ञ मरीजों का उपचार करती है। सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड और इसीजी जांच भी नहीं हो पाती है। सीएचसी पर हर रोज 150 से 200 के करीब मरीज उपचार कराने पहुंचते हैं। इनमें सिर्फ 40 से 45 मरीजों की साधारण जांच होती है, जबकि गंभीर मरीजों को उपचार के लिए जांच कराना होता है तो उन्हें जिला मुख्यालय तक ही आना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मरीजों के उपचार में उपयोग होने वाले संसाधनों की कमी है। निजात के लिए उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया गया है। मंजूरी मिलने के बाद ही संसाधन को बढ़ाया जाएगा। -डॉ. एचके पंकज, सीएचसी अधीक्षक घोसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed