{"_id":"13e90902d3b71fc0ceaf9e881763d29d","slug":"public-grievances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसमस्याओं से आए आजिज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसमस्याओं से आए आजिज
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Mon, 01 Feb 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में जनसमस्याओं को लेकर लोग आजिज हो गए हैं। इसके विरोध में सोमवार को हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री श्रीराम सोनकर के नेतृत्व में जुलूस निकाला। तहसील में पहुंचकर धरना देते हुए समस्याओं के संबंध में उपजिलाधिकारी को 6 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। मांगें पूरी न होने पर अनिश्चित कालीन धरने की चेतावनी दी।
तहसील क्षेत्र में विभिन्न जन समस्या को लेकर विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पूर्व विधायक व मंत्री श्रीराम सोनकर के नेतृत्व में कस्बा से जुलूस निकाला।
संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्थानीय प्रशासन व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करत हुऐ तहसील में धरना और जनसभा की। इसमें श्रीराम सोनकर ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर है। गरीब, मजदूर व कमजोर लोगों को न्याय मिलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
क्षेत्र में बिजली समस्या से किसान बुनकर, व्यापारी व रोजाना कमाकर खाने वाला मजदूर दो जून की रोटी के लिए मोहताज हो गए हैं। जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने समूचे तहसील क्षेत्र में पशु तस्करी पर रोष जताया।
संगठन के जिला प्रभारी मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनायें नहीं रूक रही हैं। अंत में प्रदर्शनकारियों ने मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी को करहां सोसाइटी के पूर्व सचिव मनिराम सिंह के हत्यारों को गिरप्तार करने, टौंस नदी में गिरने वाले गंदे पानी को दूर गिराने, प्रसिद्ध मंदिरों पर गिए गए अवैध कब्जा को हटाने आदि से संबंधित 6 सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर कार्यवाही किये जाने की मांग किया।