फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   protest

जल्द किया जाए बकाए वेतन का भुगतान

Mon, 24 Feb 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
protest
नगर के सहादतपुरा स्थित बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते विद्युत सं - फोटो : MAU
मऊ। विद्युत संविदा मजदूर संगठन के तत्वावधान में विद्युत संविदा कर्मचारियों ने बकाया वेतन भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। साथ ही अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने कहा कि हाड़तोड़ मेहनत करने के बाद भी संविदा कर्मचारियों का समय से वेतन नहीं मिल पा रहा है। पांच माह से बकाया चल रहा है। वेतन मिलने से संविदाकर्मचारियों को परिवार का खर्च चलाना तो दूर स्वयं अपना खर्च नहीं चला पा रहे हैं। मांगों को अविलंब पूरा नहीं किया गया तो होली पर्व के पूर्व ही आंदोलन किया जाएगा। इसी क्रम में अलिल यादव ने कहा कि शासन के निर्देश के बाद भी विभागीय अधिकारियों की तरफ से समय से वेतन नहीं दिया जा रहा है। जान जोखिम में डालकर कर्मचारियों को ड्यूटी करनी पड़ रही है। सुरक्षा उपकरण तक नहीं दिया जा रहा है। अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। होली पर्व नजदीक है, लेकिन अभी तक एक पाई नहीं मिल पाया है। धरने को रामाश्रय, मुकादम, रमायन शर्मा, रामसिंह, देवा, पुनवासी चौहान, विनोद यादव, रामप्रवेश गौतम, जितेंद्र भारती, सुधीर कुमार आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed