फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Protest at Kopaganj police station over lack of action in assault case

Mau News: मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने पर कोपागंज थाने पर प्रदर्शन

Thu, 30 Apr 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Protest at Kopaganj police station over lack of action in assault case
गरीब समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अवधेश बागी के नेतृत्व में कोपागंज थाने में प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि बीते 15 अप्रैल को मोबाइल के लेनदेन में लालू बासफोर के साथ हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

पीड़ित ने 18 अप्रैल को शिकायत दी थी, इसके बावजूद आरोपियों द्वारा लगातार धमकी दी जा रही है। प्रदर्शन कर रहे थाना क्षेत्र के कुम्हापुर अलीनगर निवासी लालू बासफोर ने बताया कि 15 अप्रैल 2026 की शाम करीब 6 बजे मोबाइल को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि पुरा गोधना निवासी एक युवक बहाने से उसे अपने घर बुलाकर ले गया, जहां पहुंचते ही गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की गई।
उन्होंने बताया कि बीच-बचाव करने पहुंचे उनके भाई प्रकाश को भी आरोपियों ने पीट दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई थी। 18 अप्रैल को लिखित शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। दोनों घायलों का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया।

करीब आधे घंटे तक चली वार्ता के बाद पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। थानाध्यक्ष रविंद्र नाथ राय ने कहा कि मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed