फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Protest at CMS residence; power restored after 52 hours.

Mau News: सीएमएस आवास पर प्रदर्शन, 52 घंटे बाद बहाल हुई बिजली

Wed, 02 Sep 2026 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Protest at CMS residence; power restored after 52 hours.
जिला अस्पताल कालोनी में बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन करते महिलाएं और बच्चे। स्रोत- स्वयं
मऊ। स्वास्थ्यकर्मियों के परिवारों के धरना-प्रदर्शन के बाद जिला अस्पताल की कॉलोनी की सोमवार की शाम 4 बजे कटी बिजली बुधवार की देर शाम 52 घंटे बाद रात 8 बजे बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात बिजली न होने पर महिलाओं और बच्चों ने बुधवार की शाम मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आवास के सामने धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। इसके बाद देर शाम बिजली निगम के कार्यालय के बाहर एक घंटे तक प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता के निर्देश पर जिला चिकित्सालय कॉलोनी का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। इसके चलते आवासीय कर्मचारियों को बिजली न रहने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने के कारण रात में नींद पूरी नहीं हो पा रही है। ऐसे में दिन में ड्यूटी करने में भी दिक्कत उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों के अनुसार, विद्युत निगम की ओर से कहा जा रहा है कि जब तक बिल का भुगतान नहीं होगा, तब तक बिजली कनेक्शन नहीं जोड़ा जाएगा। उनका कहना है कि बिजली के बकाये की अवधि में कर्मचारियों के वेतन से बिल की कटौती की गई है। पूर्व में अधिशासी अभियंता की ओर से कनेक्शन लेने की बात कही जा रही है।
कर्मचारी कमरा नंबर के आधार पर कनेक्शन लेने को तैयार हैं, बशर्ते पूरी कॉलोनी में एबीसी केबल लगाया जाए। कर्मचारियों का कहना है कि व्यक्तिगत नाम से कनेक्शन लेने के बाद पीडी कराने में समस्या उत्पन्न होती है, क्योंकि प्रतिवर्ष स्थानांतरण सत्र में कर्मचारियों का स्थानांतरण होता है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर बिजली का कनेक्शन नहीं जोड़ा गया तो सभी कर्मचारी मजबूरन सामूहिक अवकाश पर जाने को विवश हो जाएंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी जिला चिकित्सालय प्रशासन और अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed