फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Protest against untouched by criminal incidents

अपराधिक घटनाओं का पर्दाफाश न होने के विरोध में धरना

Thu, 02 Nov 2017 11:07 PM IST
mau news
mau news Updated Thu, 02 Nov 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Protest against untouched by criminal incidents
व्यापारियों के धरना प्रदर्शन को संबोधित करते रविन्द्र राय।
सरसेना। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के कमथरी बाजार में हुई लूट, चोरी की घटना के कई दिन बाद भी पर्दाफाश न होने के विरोध में  गुरुवार को लगभग 12 बजे कमथरी बाजार के दुकानदारों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी की। व्यवसायियों ने पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन चिरैयाकोट थानाध्यक्ष अजय सिंह यादव को सौंपा।      
विज्ञापन

कमथरी बाजार के दुकानदारों ने अपनी दुकान बंद कर बाजार में एकत्र हुए तथा ग्राम प्रधान बिरजू यादव की अध्यक्षता में सैकड़ो की संख्या में एक दिवसीय धरना पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पिछले 24 अक्तूबर को रात में बाजार के सोने चांदी के व्यवसायी सुग्रीव सेठ, प्रकाश सेठ ,रमाशंकर सेठ के दुकान में चोरी हुई जिसमें लाखो रुपये के जेवरातों को चोर उठा ले गए थे। मौके पर पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने चार दिन के अंदर ही घटना का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया था। लेकिन पुलिस घटना का पर्दाफाश करना तो दूर चोरों का सुराग तक नहीं लगा सकी। इसके तीन माह पहले एक मोबाइल के दुकान के पीछे से सेंध लगाकर लगभग 50 हजार का नगदी व सामान चोर उठा ले गए थे । चार-चार लूट की घटनाएं हुई किसी का भी पर्दाफाश आज तक नहीं किया जा सका है। बढ़ते अपराधों के पर्दाफाश करने में जहां पुलिस घुटना टेक दी है। इससे लोग दहशत में जी रहे हैं। व्यापारी, दुकानदार अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उनका यह भी कहना था कि बाजार में पुलिस कर्मी तैनात किया जाए। यदि एक माह के भीतर घटना का पर्दाफाश नहीं किया गया तो हम व्यापारी और गांव के लोग आजमगढ़ गाजीपुर मार्ग और सरसेना मऊ मार्ग को जाम करने को बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed