फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Protest against government

प्रदेश सरकार पर बिफरी पीस पार्टी

Mon, 30 Nov 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Mon, 30 Nov 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Protest against government
कलेक्ट्रेट पर सोमवार को पीस पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



पार्टी के जिलाध्यक्ष अफजाल अहमद ने कहा कि सपा सरकार साजिश के तौर पर गोवध अधिनियम के अंतर्गत पकड़े जाने वाले लोगों पर गुंडा एक्ट साथ ही गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई का प्रावधान बना दिया है।


 ऐसे में इस काले कानून का यह असर हो रहा है कि मुसलमानों को फर्जी तरीके से गोवध अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम में फंसाया जा रहा। उन्हें जेलों में बंद किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें जिला बदर भी किया जा रहा है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि इस कानून को सरकार वापस ले। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान सपा सरकार में मुसलमानों की स्थिति काफी खराब है। प्रदेश में आए दिन दंगे फसाद हो रहे हैं। प्रदेश में गुंडा और माफिया राज हो गया है। नौजवानों के लिए नौकरियां नहीं हैं। अधिकारी और नेता मलाई काटने मेें लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 सरकार किसी भी जनता का कोई ख्याल नहीं रख रही है। धरना प्रदर्शन के बाद पीस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय को सौंपा। इस दौरान मुख्य रूप से रईस अहमद, एहसानुल्ला, अब्दुल्लाह, शाहिद आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed