फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Proposal sent to state Congress office against three, dissatisfaction over no action being taken

Mau News: तीन के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भेजा प्रस्ताव, कार्रवाई नहीं होने से असंतोष

Tue, 23 Jul 2024 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Proposal sent to state Congress office against three, dissatisfaction over no action being taken
मऊ। नगर के बुनकर कॉलोनी स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता बढ़ती जा रही है, लेकिन कार्रवाई न होने से कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ता जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सामने गौरव राय से मारपीट के मामले में तीन लोगों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए प्रदेश कार्यालय को प्रस्ताव भेजा गया था उस पर अभी तक कोई कार्रवाई का न होना चिंताजनक है। जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में अगले सप्ताह में पार्टी की ओर से चलाए जाने वाले कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने मामले में स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि मैं कार्यकर्ताओं की भावना को समझता हूं। माधवेंद्र बहादुर सिंह और विवेक सिंह के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी की जा चुकी है। इन पर शीघ्र निर्णय लिए जाने की संभावना है। उन्होंने आगे कहा कि घटना के मुख्य सूत्रधार के विरुद्ध भी शीघ्र नोटिस जारी की सकती है। बताया कि 20 मई को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी के प्रभारी अविनाश पाण्डेय, राष्ट्रीय सचिव सत्य नारायण पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारियों के सामने गौरव राय पर हुए कातिलाना हमले की निंदा करते हुए इसमें शामिल लोगों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की गई थी। बैठक में धर्मेंद्र सिंह, संजय यादव, रामकरन यादव, मधुसूदन त्रिपाठी, अशोक राय, शैलेंद्र सिंह, समप्त मौर्य, सिकंदर प्रसाद, मंशा राजभर, राणा खातून, रमेश राय, हसरत अली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed