फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   property of IR 212 gang leader Kaka confiscated in mau shocking facts revealed investigation

UP News: आईआर 212 गैंग के लीडर काका की संपति कुर्क, जांच में सामने आए चौकाने वाले तथ्य; की गई कार्रवाई

Wed, 28 Aug 2024 08:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 28 Aug 2024 08:01 PM IST
सार

Mau News: मऊ की सरायलखंसी थाना की पुलिस ने कार्रवाई के बाद मौके पर चेतावनी बोर्ड भी लगा दिया। बदमाश सुधीर सिंह ने शातिर तरीके से अपने रिश्तेदार के नाम उक्त जमीन का बैनामा करवाया था।

विज्ञापन
property of IR 212 gang leader Kaka confiscated in mau shocking facts revealed investigation
संपत्ति पर कार्रवाई के दौरान मौजूद अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ के सरायलखंसी थाना पुलिस और राजस्व टीम ने शातिर अभियुक्त सुधीर सिंह पुत्र रमेश उर्फ काका आईआर 212 गैंग लीडर निवासी कैथौली थाना सरायलखंसी के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत बुधवार को कार्रवाई की।

विज्ञापन


उक्त अभियुक्त अपने आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए अपराध जगत से अर्जित धन से वर्ष 2018 में मौजा कोलबाजबहादुर, परगना निजामाबाद तहसील सदर (आजमगढ़) में स्थित गाटा संख्या 474 रकबा 0.0176 में से रकबा 0.0091 कीमत लगभग 70 लाख 07 हजार रुपये को सुधीर सिंह ने अपनी बहन सुधा सिंह पत्नी रोशन निवासी विशुनपुर तहसील विद्यापीठ (वाराणसी) को अवैध संपत्ति छिपाने की नियत से बैनामा किया था।
विज्ञापन




सीओ सीटी अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि अभियुक्त की बहन हस्तानांतरित भूमि की सिर्फ भू स्वामिनी है, उक्त भूमि का वास्तविक स्वामी गैंग लीडर अभियुक्त सुधीर सिंह ही है, जो संगठित अपराध करता है। अभियुक्त सुधीर एवं उसकी बहन के पास आय का ऐसा कोई वैध स्रोत नहीं है, जिससे उक्त भूखण्ड को खरीदा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि पुलिस अधीक्षक इलामारन जी. ने उक्त भूखंड को कुर्क करने के लिए डीएम को पत्र लिखा था, जिसके क्रम में जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने बीते 21 अगस्त को धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत उक्त भूखंड को कुर्क किये जाने का आदेश दिया था। जिसके क्रम में सरायलखंसी पुलिस ने उक्त भूखंड को कुर्क किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed