फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Progress of online heritage deteriorated, DM expressed displeasure

ऑनलाइन वरासत की प्रगति काफी खराब मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी

Thu, 17 Sep 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Progress of online heritage deteriorated, DM expressed displeasure
कलेक्ट्रेट सभागार में मासिक बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल। - फोटो : MAU
मऊ। शासन द्वारा निर्धारित 37 प्रारूपों पर मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त उप जिला अधिकारी को निर्देश दिया कि सड़क दुर्घटना में जो दावे लंबित है उसको जल्द पूर्ण करा लें। उक्त अवसर पर प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना के बारे में पूछा गया। जिसको विस्तारपूर्वक बताया गया था जिलाधिकारी द्वारा अपर जिला अधिकारी को इसकी फिडिंग अच्छे से करने और उसकी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। इसी क्रम में ऑनलाइन वरासत की प्रगति काफी खराब होने पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई। प्रगति लाने के निर्देश दिए ।उन्होंने बताया कि इसमें शासन द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है तथा कोई भी कमी मिलने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियंता विद्युत से बिजली की बिल की स्थिति के बारे में पूछा गया तथा विद्युत बिल की रिपोर्ट मे गड़बड़ी होने पर इस को सुधारने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता आरएस के सड़क निर्माण के कार्य में प्रगति न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के यहां जितने भी पद रिक्त हैं उसको पूर्ण करने तथा गोल्डन कार्ड के जितने भी लाभार्थी है उनको योजना का लाभ देने के निर्देश दिए। इसीक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी के यहां जितनी भी बैठक होती है उसकी फोटो अपलोड करेंने निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि पराली जलाने को लेकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार काफी गंभीर है। पराली को जलाने की बजाय उसकी खेत में जुताई कर यूरिया का उपयोग कर उसको गला कर खत्म कर ले। उक्त अवसर जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि किसी भी तहसील क्षेत्र में पराली जलाने का मामला सामने आया तो संबंधित अधिकारी उसके जिम्मेदार होंगे। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, उप कृषि निदेशक, समस्त उप जिलाधिकारी सहित जिलास्तरीय अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed