फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Procession taken out on BJP's foundation day

भाजपा के स्थापना दिवस पर निकाली शोभायात्रा

Wed, 06 Apr 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Procession taken out on BJP's foundation day
भाजपा के स्थापना दिवस पर घोसी में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ता।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर बुधवार की सुबह भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ ध्वाजरोहण किया गया। इसके बाद जिलाध्यक्ष, विधायक और कार्यकर्ताओं ने हाथ में तख्ती और पार्टी का झंडा लेकर शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा जिला कार्यालय से चलकर सिंधी कॉलोनी स्थित शहीद स्थल तक गई। जहां शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यकर्ताओं ने वापस कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुना। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर पार्टी का ध्वज लगाया है। साथ ही जिले के समस्त 19 मंडलों के सभी बूथों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही पार्टी के पक्ष में माइक्रो डोनेशन किया गया। इस अवसर पर विधायक रामविलास चौहान, अरविंद सिंह, मनोज राय, अशोक सिंह, भरतलाल राही, संगीता द्विवेदी, सीता राय, आनंद प्रताप सिंह, नूपुर अग्रवाल, मयंक मद्धेशिया, राहुल उपाध्याय, राकेश तिवारी, मनीष मद्धेशिया, सुनील यादव, पुनीत यादव, सचिंद्र सिंह, यादवेंद्र सिंह, संजीव जायसवाल, रमेश राय, राघवेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे। घोसी : तहसील मुख्यालय स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष रविंद्र उपाध्याय ने ध्वजारोहण किया। शोभायात्रा निकालकर नगर के मुख्यमार्ग पर लोगों से पार्टी से जुड़ने की अपील की। आदर्श नगर पंचायत सभागार में प्रभारी सहजानंद राय और प्रदेश मंत्री शकुंतला चौहान की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को सुना गया। इस दौरान गिरजापति राय, अनिरुद्ध सिंह, नागेंद्र सिंह, कृपाशंकर सिंह, रघुनंदन यादव, अंबिका यादव, मुन्ना प्रसाद गुप्ता, विश्वनाथ विश्वकर्मा, गिरीश नारायण राय, नरेंद्र चौहान, रामसूरत चौहान, रामप्रसाद राजभर, सरोज सिंह, कवल गिरी, रंभा यादव, राजेश मौर्य, हरिंदर राजभर आदि उपस्थित रहे। दोहरीघाट : भाजपा का स्थापना दिवस पार्टी कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापकों के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके संघर्षों को याद किया। जिला उपाध्यक्ष संतोष राय ने कहा कि भाजपा भारतीय राजनीति के इतिहास में राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की प्रबल पक्षधर रही है। इस दौरान संजय चौहान, आकाश सोनकर, सुरेश उपाध्याय, सुगेंद्र राय, शिवम राय, लाल बहादुर, सतेंद्र मौर्य आदि लोग रहे। वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता गरीबों की सेवा करते हैं और करते रहेंगे।

भाजपा के स्थापना दिवस पर नगर के बालनिकेतन स्थित भाजपा कार्यालय पर ध्वजारोहरण करते जिलाध्यक्ष प्

भाजपा के स्थापना दिवस पर नगर के बालनिकेतन स्थित भाजपा कार्यालय पर ध्वजारोहरण करते जिलाध्यक्ष प्- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed