फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Procession on Good Friday, special prayer

ईसाई धर्मावलंबियों ने सादगी से मनाया गुडफ्राइडे

Fri, 02 Apr 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Procession on Good Friday, special prayer
गुड फ्राइडे पर नगर के फातिमा अस्पताल में निकले जुलूस में शामिल लोग। - फोटो : MAU
मऊ। गुड फ्राइडे पर शुक्रवार को नगर के ईसाई समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाला। इसके बाद नगर स्थित फातिमा अस्पताल स्थित चर्च में विशेष प्रार्थना सभा हुई जिसमें विश्व शांति के लिए प्रार्थना भी की गई।
विज्ञापन

इस दौरान चर्च में प्रभु ईसा मसीह के बलिदान को याद कर उन्हें नमन किया गया। नगर क्षेत्र के ताजोपुर स्थित अमरवाणी में शुक्रवार को कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण सादगी से गुड फ्राइडे मनाया गया। इसाई समुदाय के लोगों ने जुलूस निकालकर, ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाए जाने की घटना को याद किया। लोगों ने चर्च किसने कंधे पर लाद दिया, सलीब ा भारी काठ, यीशु तुमने मेरी राह सजायी, मेरा प्यारा यीशु, तेरे बलिदान को हम न भूला पाएंगे इन प्रार्थना गीतों के साथ शुक्रवार को ईसाई समुदाय की ओर से गुड फ्राइडे मनाया गया। कोरोना वायरस के कारण नगर के ताजोपुर स्थित चर्च में लोगों ने यीशु की आराधना की। उपवास रखकर यीशु के बलिदान को याद किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान कोरोना से मुक्ति की प्रार्थना की।
विज्ञापन

अमरवाणी चर्च के फादर क्रिस्तु राज ने बताया कि गुड फ्राइडे ईसाई समुदाय के लिए मातम का दिन होता है। इस दिन यीशु के दु:ख भोग व मरण का पाठ कर शोक जताते हैं। कोई दुखी न हो, सब तरह के दु:खों व उसके कारण का निवारण हो और मनुष्य में एकता, प्यार व भाईचारा बना रहे, इसकी यीशु से प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि मसीह का बलिदान मनुष्य मात्र के प्रेम व न्याय के लिए सतत संघर्ष की कहानी है। रविवार को यीशु के जी उठने की खुशी में ईस्टर संडे का पर्व मनाया जाएगा। फादर जिंटो, फादर जींस ने प्रभु ईसा मसीह के त्याग और बलिदान के बारे में भावपूर्ण स्मरण सुनाया। गुड फ्राइडे पर आयोजित कार्यक्रम में सिस्टर जस्टिन, सिस्टर ज्योति, सिस्टर डालिया, अजय, लैंसी, सीबी जौन, विनोद, मनीष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed