{"_id":"68a8cc7b35882cfe690b8d71","slug":"priya-akash-and-gudiya-won-the-poster-competition-mau-news-c-295-1-svns1029-132520-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पोस्टर प्रतियोगिता में प्रिया, आकाश और गुड़िया ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पोस्टर प्रतियोगिता में प्रिया, आकाश और गुड़िया ने मारी बाजी
विज्ञापन
मऊ। इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में शुक्रवार को एक कॉलेज में नशा उन्मूलन विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने हिस्सा लिया।
इस दौरान समाज में फैल रही नशे की बुराइयों पर अपने विचार पोस्टर के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रिया, द्वितीय स्थान आकाश और तृतीय स्थान गुड़िया ने प्राप्त किया। छात्राओं ने अपनी कला से यह स्पष्ट संदेश दिया कि सिगरेट, शराब और अन्य नशे की आदतें युवाओं को गलत राह पर ले जा रही हैं, जिन्हें रोकने के लिए समाज और परिवार को जागरूक होना होगा।
क्लब की अध्यक्ष मीना अग्रवाल ने कहा आज की सबसे बड़ी चुनौती यही है कि नशा तेजी से युवाओं और यहां तक कि छोटे बच्चों तक को अपनी चपेट में ले रहा है। हमें बच्चों को सकारात्मक दिशा और स्वस्थ जीवन की प्रेरणा देनी होगी तभी समाज नशामुक्त हो पाएगा।
कार्यक्रम में क्लब की सचिव डॉ. अंजुला द्विवेदी, कोषाध्यक्ष डा. सुधा त्रिपाठी, रीतू अग्रवाल, आईएसओ निधि अग्रवाल, पूर्व उपाध्यक्ष ज्योति सिंह, पूर्व अध्यक्षा मीना लाल, डॉ. कुसुम वर्मा, डॉ. रुचिका मिश्रा, रंजना जालान, शिल्पी अग्रवाल मौजूद रहीं।